फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village Festival of Amar Ujala: The country will develop only with the development of the villagers: Aishwarya

Bijnor News: गांव और उनसे जुड़े लोगों के विकास से देश का विकास

Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Village Festival of Amar Ujala: The country will develop only with the development of the villagers: Aishwarya
गांव और ग्रामीणों के विकास से ही होगा देश का विकास
विज्ञापन




गांव महोत्सव में बोले ऐश्वर्य चौधरी, प्रगतिशील किसानों, समाजसेवियों और नारी शक्ति का सम्मान किया



-उमंग और उत्साह के साथ संपन्न हुआ अमर उजाला गांव महोत्सव



-किसानों को दी तकनीकी विधि, उन्नत बीज के बारे में जानकारी



-फोटो



संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। अमर उजाला गांव महोत्सव में मुख्य अतिथि भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है, जब गांव और उनसे जुड़े लोगों का विकास होगा। महोत्सव में प्रगतिशील किसानों, समाजसेवियों, नारी शक्ति और उद्यमियों को सम्मानित कर उनका उत्साह व मनोबल बढ़ाने का काम किया है।



भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि बिजनौर विधानसभा में तीन चीनी मिल हैं जो गन्ने का भुगतान समय से करती हैं। उन्होंने उद्यमियों से कारोबार स्थापित कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों को सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस कार्यक्रम से अन्य समाज के साथ किसानों के उत्थान को एक ही मंच पर लाकर कई जानकारी दी जा रही है। विशिष्ट अतिथि नरपत सिंह ने गांव महोत्सव की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी। कहा कि यहां किसानों के लिए तमाम जानकारी है।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि ऐश्वर्य चौधरी, विशिष्ट अतिथि नरपत सिंह, समाजसेवी जिम्मी सिंह ने भगवान श्रीगणेश के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया। उसके उपरांत अतिथियों ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, समाजसेवी, स्वास्थ्य कर्मी, महिला सशक्तिकरण, कोरोना वारियर्स को प्रतिक चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-ऐसे कार्यक्रमों से बढ़ता है उत्साह

समाजसेवी जिम्मी सिंह ने अमर उजाला कि इस पहल की सराहना की। कहा कि समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मान देना सराहनीय प्रयास है। इस सम्मान से व्यक्ति व महिलाओं का उत्साह बढ़ेगा, तो अन्य लोग भी प्रेरित होंगे।



-पर्याप्त मात्रा में उन्नत गन्ना बीज

गांव महोत्सव में अवध शुगर एंड एनर्जी स्योहारा चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना ओपी वर्मा ने बताया कि उनकी चीनी मिल के पास सीओ 15023 गन्ना प्रजाति, सीओ 0118 उन्नत गन्ना बीज पर्याप्त मात्रा में है। किसानों को यह एक आंख का पौधा सिर्फ एक रुपये में दिया जा रहा है। कहा कि स्टाल पर किसानों बहुत पहुंचे और उन्होंने उन्नत गन्ना प्रजाति के बारे में जानकारी ली। गन्ने में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम व उपाय बताया। गन्ना मूल्य भुगतान भी समय पर किया जा रहा है।



युवाओं को मिला कौशल विकास और आजीविका का मार्गदर्शन

गांव महोत्सव में आए हुए युवाओं ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के स्टॉल पर विभिन्न सेक्टरों में कौशल संवर्धन तथा आजीविका का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मेले में आए हुए ग्रामीण महिला और पुरुषों को भी दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों जैसे हेल्थ केयर रिटेल आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स तथा परिधान आदि कई सेक्टर में सरकार द्वारा दी जा रही निशुल्क प्रशिक्षण तथा सेवायोजन के बारे में जानकारी दी गई

-किसानों के नवाचार को अमर उजाला ने दिया सम्मान

गांव महोत्सव कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए जनपद के प्रगतिशील एवं नवोन्मेषी किसानों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में निशा कृषि विविधिकरण, विजेंद्र सिंह मछली पालन बायोफ्लोक विधि और गोबर से बनी धूप बत्ती, अमरीक सिंह जैविक, प्राकृतिक खेती। कृषि विभाग से विषय वस्तु विशेषज्ञ पद से सेवानिवृत्त योगेंद्र पाल सिंह योगी को किसानों के मध्य उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।



- शिविर में 88 लोगों ने कराई जांच



गांव महोत्सव में सिटी हॉस्पिटल के शिविर में रविवार को करीब 88 पुरुष व महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने इन लोगों की शुगर व अन्य जांच की। विवेक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से आयोजित शिविर में आंखों की जांच की और दवाइयां और सुरक्षित रहने की सलाह दी।



भारतीय स्टेट बैंक अफसरों ने दी योजनाओं की जानकारी

अमर उजाला के गांव महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें स्टॉल लगाकर बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय कार्यालय से उपस्थित मुख्य प्रबंधक निमेष कुमार गौतम व उप प्रबंधन मणिक प्रसाद ने बताया कि बैंक की ओर किसान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, गोल्ड लोन, डेयरी लोन आदि बहुत कम ब्याज पर उपलब्ध है। साथ ही सरकारी कर्मियों के लिए पर्सनल लोन, कार लोन, होम लोन की सुविधा भी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना भी बचत खातों के साथ उपलब्ध है। भारतीय स्टेट बैंक के अफसरों ने इस आयोजन के लिए अमर उजाला का विशेष आभार प्रकट किया।



नई प्लेटिना 110 की हुई टेस्ट राइड



बजाज की ओर से गांव महोत्सव में प्लेटिना 110 ए बी एस मोटरसाइकिल प्रदर्शित की गई। महोत्सव में 200 से अधिक लोगों ने प्लेटिना 110 एबीएस की टेस्ट राइड ली और इस टेक्नोलॉजी का अनुभव खुद एक चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर मोटरसाइकिल चलाकर किया। बता दें की एबीएस से लैस नई प्लेटिना 110 ब्रेकिंग दूरी को कम करके और किसी भी चुनौतीपूर्ण ब्रेकिंग स्थिति में बेहतर स्थिरता प्रदान करके सुरक्षा को बढ़ाती है।



-अमर उजाला गांव महोत्सव के सहयोगी-

टाइटल पार्टनर, एप्पी फिज, पावर्ड बाई पार्टनर बजाज प्लेटिना 110 एबीएस, तेज चाय, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जिला सूचना कार्यालय, 9एएम, मंगलम ऑटोवर्ल्ड, विद्याश्री क्लासेज, कुमार मोटर्स, आकांक्षा चौहान ब्लॉक प्रमुख नूरपुर, बिजनौर ऑटोव्हीलस एलएलपी, गुरु कृपा मोटर्स, धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, आनंद जी एंड संस, सीएनएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, शशिवाला ऑटोमोबाइल्स, चौधरी एग्रीकल्चर, अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, वैष्णवी टीवीएस, विवेक कॉलेज, विवेक हॉस्पिटल, न्यू एक्सल बैटरी, डॉ. सुधांशु चौधरी, अपूर्व मोटर्स अमर उजाला गांव महोत्सव के सहयोगी हैं।





गांव महोत्सव का जोड़ इन प्रधानों को किया सम्मानित

गांव महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान देवेन्द्र कुमार, राहुल सिंह, ओजेश कुमार राजपूत, सागर बडोला, राजवीर सिंह, राकेश कुमार, विवेक सिंह, सत्यपाल सिंह, हरविंद्रर कौर, सागर सिंह, सतीश त्यागी, सोनू, नीरज कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

अच्छा कार्य करने पर मिला सम्मान

गांव महोत्सव में अपने अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को शील्ड व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. उर्मिला, सीएमएस प्रभा रानी, डॉ. नेहा शर्मा, सुमन चौधरी, संजु राणा, अनु सैनी, पूजम, डॉ. निकिता चौधरी आदि शामिल रही। गांव महोत्सव में मुख्य अतिथि ऐश्वर्य चौधरी ने आशा कार्यकर्ता रीना, जीनत, यशोदा, सीमा, अनीता देवी, कविता देवी, विशोदा देवी, सर्वेश आदि को भी सम्मानित किया।



समाजसेवी हुए सम्मानित

समाज के लिए कार्य करने वाली जिम्मी सिंह, डॉ. पुष्पनील वर्मा, प्रजापति विवेक, डॉ. दिपेंद्र, प्रिंस चौधरी तथा कोरोना वॉरियर्स डॉ. विभू शर्मा आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


इनका भी किया सम्मान

हर्ष राजपूत, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, डॉ. नीरज चौधरी, अनुपम आदि सम्मानित हुए। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, भाकियू लोकशक्ति चौधरी वीरसिंह, वीरपाल आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed