{"_id":"5ee2735c8ebc3e4328027b46","slug":"village-bhatpura-sealed-for-21-days-bijnor-news-mrt485988035","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भटपुरा 21 दिन के लिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव भटपुरा 21 दिन के लिए सील
विज्ञापन
धामपुर के गांव के सरकड़ा को सील करते कर्मचारी।
- फोटो : DHAMPUR
गांव भटपुरा 21 दिन के लिए सील
कासमपुरगढ़ी/रेहड़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को अफजलगढ़ क्षेत्र में आए प्रवासी मजदूरों के करीब 114 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 65 कासमपुरगढ़ी के शामिल थे। कोरोना पॉजिटिव मरीज 25 मई को सूरत व मुंबई से लौटे थे। इन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। इसके बावजूद ये क्वारंटीन नियमों को तोड़कर खुलेआम सड़कों पर घूम रहे थे। इससे पूर्व कासमपुरगढ़ी में दो युवतियां कोरोना संक्रमित आईं थी, जो वर्तमान में मुरादाबाद कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस प्रकार कासमपुर गढ़ी में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच हो गई है। प्रशासन ने अभी इनके मोहल्लों इलाकों को सील नहीं कराया है।
वहीं, रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी पांच दिन पूर्व मुंबई से लौटे करीब युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिजनों के अनुसार युवक होम क्वारंटीन था और मुंबई में बेकरी पर काम करता था। उसे उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है। साथ ही उसके करीब 11 परिजनों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। युवक के संक्रमित निकलने की सूचना पर आलाधिकारियों के निर्देशों पर गांव भटपुरा को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए इसे सील करा दिया गया है। प्रशासन की ओर से पूरे गांव को सैनिटाइज कराने की बात कही गई है। थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि गांव के करीब 250 मीटर के दायरे को सील किया गया है। अगले 21 दिन तक लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव में जरूरत के लिए परचून के समान, सब्जी व दूध आदि को डोर टू डोर पहुंचाया जाएगा।