{"_id":"6557b2b1ba074b0cec0e7a78","slug":"vidurkuti-ganga-bathing-fair-will-remain-under-impenetrable-security-six-outposts-will-be-built-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-14400-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अभेद्य सुरक्षा में रहेगा विदुरकुटी गंगा स्नान मेला, बनेंगी छह चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अभेद्य सुरक्षा में रहेगा विदुरकुटी गंगा स्नान मेला, बनेंगी छह चौकी
विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी के पास लगने वाले गंगा स्नान मेले के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एसपी न
- एसपी, एएसपी सिटी ने जिला पंचायत के अफसरों के संग निरीक्षण कर लिया जायजा
- मेला थाना के साथ साथ सभी छह सेक्टर में पुलिस चौकी बनेंगी, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेला इस बार अभेद्य सुरक्षा इंतजामों के दायरे में रहेगा। अबकी बार सिर्फ थाना ही नहीं बल्कि छह पुलिस चौकी भी मेला स्थल पर बनाई जाएगी। आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं।
शुक्रवार को एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार ने जिला पंचायत के अफसरों के संग विदुर कुटी गंगा स्नान मेले का निरीक्षण किया। अब तक की गई तैयारियों को परखा गया, वहीं यातायात से लेकर सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार हुआ। एसपी ने मेले में थाने के साथ साथ छह पुलिस चौकी बनाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि मेला छह सेक्टरों में बंटा होगा। सभी सेक्टर में एक एक पुलिस चौकी रहेगी। यातायात को लेकर भी एसपी ने सुझाव दिया कि एक और वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए निर्देश दिए। क्योंकि स्टेट हाईवे से मेला स्थल तक पहुंचने के लिए दो रास्ते पहले ही तैयार कर लिए गए हैं। उधर, इन रास्तों में भीड़ के चलते एक रास्ता वैकल्पिक रखा जाएगा, जिससे आपात स्थिति में मेला स्थल तक आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन
23 से होगा मेले का शुभारंभ
23 नवंबर को विदुर कुटी के पास गंगा किनारे मेले का उद्घाटन किया जाएगा। 27 नवंबर को मुख्य स्नान होना है।
465 हैंडपंप और सात पंपिंग सेट से होगी पेयजल आपूर्ति
गंगा स्नान मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अधिकांश लोग अपना डेरा लगाकर दो से तीन दिनों तक वहीं ठहरते हैं। ऐसे में इन्हें पेयजल की आपूर्ति करने के लिए 456 हैंडपंप लगाए जाएंगे। साथ ही सात पंपिंग सेट से भी 24 घंटे पेयजल की आपूूर्ति की जाएगी। उधर, शौचालय बनाए जाने का काम भी तेजी से चल रहा है। मेले में इस बार साढ़े चार सौ शौचालय बनाए जाएंगे।
सीसीटीवी से रहेगी निगरानी
इस बार मेला स्थल में अलग अलग जगहों पर 24 सीसीटीवी लगाए गए हैं। इनका कंट्रोल रूम मेला थाने में रहेगा। पूरे मेले से सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जाएगी। साथ ही करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।