विदुर कुटी का किया शैक्षिक भम्रण
बिजनौर। कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजज के गृह विज्ञान विभाग की एमएससी (मानव विकास) की छात्राओं ने विभागाध्यक्षा शालिनी शर्मा, प्रवक्ता नेहा बब्बर तथा सीमा के नेतृत्व में विदुर कुटी के विदुर वृद्ध आश्रम तथा विदुर आरोग्य अस्पताल का शैक्षिक भ्रमण किया।
विदुर कुटी आश्रम के संयुक्त मंत्री नीरज त्यागी ने छात्राओं को समस्त वृद्धजनों से मिलवाकर उनके बारे में बताया। आश्रम में वृद्धजनों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। विदुर कुटी में रहने वाले डॉ. रामअवतार शर्मा ने बताया कि वे सभी गृहस्थ आश्रम के बाद वानप्रस्थ आश्रम में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छात्रा अपूर्वा, मनीषा, फारीया, साक्षी, पूनम, याचना, अल्का आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।