फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vidur brand products will now be available online

Bijnor News: अब ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे विदुर ब्रांड के सामान

Thu, 08 May 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vidur brand products will now be available online

विज्ञापन
बिजनौर। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादित सामान अब विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन विदुर ब्रांड के उत्पाद जैसे मिर्च, मशाला, दाल, आटा और अन्य खाद्य सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपना कारोबार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रशासन व विभागों के सहयोग से महिलाओं की मेहनत जिले में ही नहीं, बल्कि देश में छाप छोड़ रहा है। महिला समूहों के उत्पादित सामानों की बिक्री के लिए जिलेभर में दुकानें खुलवाई जा रही हैं। समूहों के सामान को विदुर ब्रांड दिया गया है। सीडीओ पूर्ण वोरा ने समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को ऑनलाइन ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया गया। इस सामान को खरीदने के लिए अब लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। ऑनलाइन अपने घर पर डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। बस अपने पसंदीदा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर जाएं और विदुर ब्रांड के उत्पादों की खोज करें।
विज्ञापन


हजारों महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
प्रशासन ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित करने में मदद कर रहा है। समूह की महिलाएं कार्य कर आत्म निर्भर बनकर अपने परिवार के संचालन में आर्थिक सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विदुर ब्रांड यह समान उपलब्ध
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं कच्चा माल मंगवाकर समान बना रही है। काफी महिलाएं जैविक विधि से अपने खेती कर रही है। विदुर ब्रांड में खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प, स्वच्छता एवं गृह उपयोगी वस्तुएं, ऑर्गेनिक उत्पाद, विद्युत उपकरण और अन्य घरेलू उत्पाद शामिल हैं।



हर शहर में खोली जा रही विदुर ब्रांड की आउटलेट्स : सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बताया कि विदुर ब्रांड के सामान अब बिजनौर जिले में 45 सीएलएफ आउटलेट्स और 1123 विदुर स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। यह पहल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। सभी शहरों में आउटलेट्स व दुकाने खुलवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed