फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vidhi, Ramanuj and Priyansh took lead in chess competition

Bijnor News: शतरंज प्रतियोगिता में विधि, रामानुज व प्रियांश ने बनाई बढ़त

Sun, 09 Jun 2024 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Vidhi, Ramanuj and Priyansh took lead in chess competition
यूपी शतरंज बालिका एवं ओपन वर्ग प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के 107 खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतियोगिता में प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी शतरंज बालिका एवं ओपन वर्ग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में वाराणसी की विधि एंजेलिना और ओपन वर्ग में कानपुर के रामानुज मिश्रा और गाजियाबाद के प्रियांश अरोड़ा चार अंक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।

बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में तीन दिवसीय यूपी शतरंज बालिका एवं ओपन वर्ग प्रतियोगिता चल रही हैं। शनिवार को भी शह और मात का खेल रोमांचक रहा। बालिका वर्ग में आगरा की कनक दूबे दूसरे और अशानी तीसरे स्थान पर बढ़त बनाए हुए है। ओपन वर्ग में वाराणसी के प्रखर त्रिपाठी और गाजियाबाद के विदित सेठी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणासी, बिजनौर सहित अन्य जिलों के 107 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के चीफ ऑर्बिटर आनंद सिंह ने बताया कि कुछ खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर रेटेड प्लेयर्स को भी मात दी। यही इस खेल की खूबसूरती है। इस मौके पर जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत कुमार, नूतन सिंह, नितिन बालियान, देवेंद्र सिंह, तरुण गुप्ता, पंकज कुमार, सीमा देवी, मीनाक्षी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed