{"_id":"6318e4a06d0353692f69938f","slug":"video-of-offering-namaz-in-playground-goes-viral-bijnor-news-mrt604306963","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के मैदान में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के मैदान में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। नगर के पॉश इलाके में स्थित एक इंटर कॉलेज के समीप खाली पड़े मैदान पर कुछ लोगों ने नमाज अदा की। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने रही है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोग एक इंटर कॉलेज के समीप स्थित खाली मैदान में नमाज अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि ये लोग रोजाना इस मैदान पर खेल खेलने आते हैं इसी दौरान नमाज अदा करते हैं। सोशल मीडिया पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस संबंध में सीओ सुमित शुक्ला का कहना है कि वीडियो में नमाज अदा करने वाले लोगों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। यह वीडियो शाम के समय का प्रतीत होता है। मामले कि जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।