फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vicious taking advantage of police negligence

पुलिस की लापरवाही का फायदा उठा रहे शातिर

Wed, 09 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vicious taking advantage of police negligence
पुलिस की लापरवाही का फायदा उठा रहे शातिर
विज्ञापन

बिजनौर/नूरपुर। स्थायी जेल और कोविड केयर सेंटरों के कमजोर खिड़की दरवाजों को तोड़कर शातिर बदमाश फरार हो रहे हैं। चार दिन पहले बिजनौर शहर में बनाई गई अस्थायी जेल के दरवाजों को तोड़कर पेड़ के सहारे नीचे उतरकर चार बंदी फरार हुए। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार सुबह भी स्वाहेड़ी कोविड केयर सेंटर के कमजोर दरवाजे और पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर वाजिद वहां से फरार हो गया। अस्थायी जेल में हुई घटना के बाद यदि पुलिस चौकसी बरतती को वाजिद फरार होने की हिम्मत नहीं करता।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जेल भेजने से पहले बंदियों को अस्थायी जेल में क्वारंटीन किया जाता है। इसके अलावा यदि कोई बंदी संक्रमित पाया जाता है तो उसे कोविड केयर सेंटर भेज दिया जाता है। उसके स्वस्थ होने पर ही उसे जेल में दाखिला मिलता है। बृहस्पतिवार को बिजनौर में बनाई गई अस्थायी जेल से चार बंदी संजू, अक्षय, कुलवीर व फरमान जेल के सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर फरार हो गए थे। संजू को मौके से दबोच लिया था। अक्षय नगीना देहात क्षेत्र से पकड़ा गया था। कुलवीर व फरमान पर 25-25 हजार का इनाम था। फरमान को पुलिस ने देहरादून से पकड़ लिया था। कुलवीर अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। कोविड सेंटर स्वाहेड़ी से फरार हुए कोरोना संक्रमित वाजिद को नूरपुर पुलिस ने मंगलवार दोपहर रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी वाजिद को पुलिस ने तीन सितंबर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान किया था। मंगलवार को उसके फरार होने के बाद कोतवाली शहर बिजनौर में दरोगा जसवीर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में लापरवाही बरतने पर शहर कोतवाली में तैनात दरोगा मनफूल सिंह और सिपाही कुलदीप व राजू यादव को निलंबित किया गया है। इनके खिलाफ जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दरवाजा टूटा देखने के बाद भी नहीं की गिनती
वाजिद के फरार होने का कई घंटे तक किसी को पता नहीं चला। वाजिद सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच फरार हुआ। कोविड केयर सेंटर के पीछे का दरवाजा तोड़कर वह आराम से निकल गया। सुबह करीब आठ बजे स्टाफ के लोगों ने पीछे का दरवाजा टूटा पाया। इसके बाद भी स्टाफ की आंख नहीं खुली। किसी ने तब भी सेंटर के मरीज व बंदियों की गणना करना उचित नहीं समझा। 11 बजे गणना करने पर पता चला कि वाजिद फरार हो गया है। वाजिद अन्य मरीजों के साथ कोविड सेंटर में दाखिल था। वाजिद के फरार होने का पता चलने पर स्टाफ के हाथ पांव फूल गए। पुलिस को सूचना दी गई। तब उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed