{"_id":"65b7f3e1bacd711adb098776","slug":"vehicles-kept-crawling-in-the-city-jam-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-118279-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शहर के जाम में रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शहर के जाम में रेंगते रहे वाहन
Tue, 30 Jan 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। शहर सोमवार को जाम के झाम में फंसा रहा। जाम लगने से वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। दिनभर शहर के चौराहों पर जाम के हालात बने रहे। शहर के मुख्य चौराहों सेंट मेरी और रेलवे स्टेशन चौराहे पर करीब एक घंटे के लिए यातायात व्यवस्था ठप रही।
शहर में सोमवार की सुबह सेंट मेरी चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन चौराहे तक लंबा जाम लगा गया। क्योंकि रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुला। साथ ही सुबह के समय ही ऑफिस होता है। भीड़ अधिक होने से सुबह करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े 10 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम लगने से लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
पांच मिनट के रास्ते को पार करने में लोगों को आधा घंटा लगा। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कितना भीषण जाम लगा हुआ था। इसके बाद शक्ति चौराहे पर भी जाम लग रहा। चौराहों के अलावा बाजार में भी वाहन रेंगते रहे। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था बनाने में लगे रहे। जिससे काफी मशक्कत के बाद जाम खुला। साथ लोग अपनी मंजिल तक पहुंचे।