{"_id":"5e0e31cb8ebc3e881043a74f","slug":"vehicles-driving-without-a-license-bijnor-news-mrt4617763157","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 प्रतिशत लोग बिना लाइसेंस के चला रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 प्रतिशत लोग बिना लाइसेंस के चला रहे वाहन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 50 प्रतिशत लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही वाहन चला रहे हैं। अफसरों के अनुसार अब तक जिले में लगभग डेढ़ लाख से भी अधिक ड्राइविंग लाइसेंसधारक हैं, जबकि एआरटीओ कार्यालय में करीब 2,48500 वाहन पंजीकृत हैं। इससे साफ है कि जिले में लोग बड़ी तादाद में बिना डीएल के ही बेखौफ होकर वाहन चला रहे हैं।
जनपद के लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उपसंभागीय परिवहन विभाग की काफी सख्ती के बाद भी लोग अपने रवैये में सुधार लाने को तैयार नहीं हैं। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 2500 रुपये का चालान किया जाता है। लोग चालान तो भुगतने को तैयार रहते हैं, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में रुचि नहीं लेते।
अफसरों के अनुसार जिले में अब तक कुल 1,50838 लोगों ने ही अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए हैं। जबकि एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत वाहनों की संख्या ढाई लाख के आसपास है। इससे साफ है कि जिले के करीब 50 फीसदी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा ने बताया कि सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे यातायात नियमों का पालन कर ही वाहनों का संचालन करें। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।