फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vegetable market closed for the fifth day also

Bijnor News: पांचवें दिन भी सब्जी मंडी बंद

Sat, 21 Mar 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vegetable market closed for the fifth day also
स्योहारा। सब्जी मंडी लगातार पांचवें दिन भी बंद रहने से आमजन को सब्जियों की किल्लत और बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उधर, पूरे घटनाक्रम पर शासन की नजर बनी हुई है और मंडी की स्थिति पर लगातार रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन

नगर की सब्जी मंडी शनिवार को भी बंद रही, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। मंडी बंद होने के चलते जहां एक ओर सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहीं दूसरी ओर बाजार में कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार पांच दिन से मंडी बंद रहने का सबसे अधिक असर छोटे सब्जी विक्रेताओं पर पड़ा है, जिनका दैनिक कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। रोज कमाने-खाने वाले इन विक्रेताओं के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

आढ़तियों में भी लेकर नाराजगी है। आढ़ती शरीफ अहमद, इदरीश अहमद, सतीश सैनी और अशोक सैनी सहित अन्य का कहना है कि बिना समुचित वैकल्पिक व्यवस्था के मंडी बंद कराना उचित नहीं है। उनका मानना है कि मंडी को स्थानांतरित करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए था, ताकि नई जगह पर जरूरी व्यवस्थाएं जैसे मिट्टी भराव, टिन शेड आदि तैयार किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शासन द्वारा मंडी बंद होने की स्थिति पर लगातार रिपोर्ट तलब की जा रही है। शुक्रवार को मंडी सचिव अभिषेक शर्मा द्वारा फिर मंडी बंद होने की रिपोर्ट शासन को भेजी है। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता बलवंत सिंह द्वारा की गई लगातार शिकायतों के बाद ही शासन स्तर से मंडी को बंद कराने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed