फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   vasu baramad karne ke liye 24 ghante ka ultimatom

वासु की बरामदगी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

Mon, 22 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Mon, 22 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
vasu baramad karne ke liye 24 ghante ka ultimatom
बिजनौर में अगवा वासु की बरामदगी को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भुईयार समाज के लोगों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। अगवा छात्र वासु की बरामदगी की मांग को लेकर लोगों का जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वासु की बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को भुईयार समाज सड़कों पर उतर आया। भुईयार समाज ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 24 घंटे के अंदर वासु के बरामद नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। वासु के परिजनों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। 
विज्ञापन

धरनास्थल पर पहुंचकर एडीएम (प्रशासन) राममूर्ति मिश्रा व एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह ने 24 घंटे के भीतर वासु के केस का खुलासा करने का लोगों को आश्वासन दिया। भुईयार समाज के लोग सोमवार को आईटीआई के बाहर बड़ी तादाद में एकत्र हुए। समाज के लोगों ने जुलूस के  रूप में  शहर कोतवाली के सामने प्रदर्शन कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सिविल लाइन में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रशासन के रवैये के खिलाफ नाराजगी जताई। वासु का अब तक पता नहीं लगाने पर समाज के लोग नाराज थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अफसर वासु का पता नहीं लगा सकते तो उन्हें नौकरी से इस्तीफे दे देने चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीएम ने भी पीड़ित परिवार की सुध नहीं ली है। प्रदर्शनकारियों ने वासु का 24 घंटे के अंदर पता नहीं लगाने पर प्रशासन की ईंट से ईंट बजाने की चेतावनी दी। कई घंटे कलक्ट्रेट को घेरे रखा तथा खूब हंगामा किया। वासु के पिता सुनील कुमार , मां पुष्पा, रविता, गुड्डी क्रमिक अनशन पर बैठी रहीं। वासु की तीनों बहन अन्य लोगों के साथ धरने पर बैठी रही। एडीएम (प्रशासन) राममूर्ति मिश्रा व एसपी देहात धर्मवीर सिंह धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने कहा कि वासु के बारे में कुछ क्लू मिले हैं। 24 घंटे के भीतर वासु का पता लगा लिया जाएगा। पुलिस की टीम इस काम में जुटी है। अफसरों ने वासु के परिजनों से अनशन समाप्त करने को कहा। इस पर परिजन इस बात के लिए राजी नहीं हुए। परिजनों के अनशन के साथ बाकी लोग धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रपाल सिंह, घनश्याम सिंह राजा, देशराज सिंह, देवानंद भुईयार, पूर्व जिला पंचायत सदस्या बबली भुईयार, कमलेश भुईयार, डॉ. कैलाश चंद्र, रीता भुईयार, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, रवींद्र भारती, प्रधान महेश सिंह, विजय पाल सिंह , केपी सिंह, सहित काफी संख्या में  लोग मौजूद रहे। 
उधर, भाकियू के नेता भी वासु को बरामद करने की मांग का समर्थन करते हुए धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। भाकियू नेता दिगम्बर सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी कि वासु सर्वसमाज का बेटा है। यदि 24 घंटे में वासु का पता नहीं लगाया तो भाकियू समाज की लड़ाई मजबूती से लडे़गी। वहीं, युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भी वासु की बरामदगी को चल रहे आंदोलन में अपना समर्थन दिया है। 

व्यापारी नेता दीपक अरोड़ा, सौरभ सिंघल , तन्नु व बिलाल अहमद ने आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने बरामदगी की मांग की है। संगठन ने पुलिस द्वारा लोगों के उत्पीड़न पर भी रोष जताया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed