{"_id":"63cade0dd0636d7e482026c6","slug":"varun-was-murdered-by-his-mother-along-with-her-lover-bijnor-news-c-14-1-86438-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - प्रेमी के साथ मिलकर मां ने ही की थी वरुण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - प्रेमी के साथ मिलकर मां ने ही की थी वरुण की हत्या
Sat, 21 Jan 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़े गए चादंपुर में बच्चे की हत्या करनी उसकी मां और उसका प्रेमी।
- बेटे ने मां को रिश्ते के चाचा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था
फ़ोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मां ने ही प्रेमी के संग मिलकर अपने दस साल के बेटे की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए वरुण हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दरअसल, बालक ने अपनी मां को रिश्ते के चाचा के संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। अनैतिक संबंधों को छुपाए रखने के लिए मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मार डाला।
शुक्रवार को एसपी देहात राम अर्ज और सीओ चांदपुर सुनीता दहिया ने प्रेस वार्ता कर 10 वर्षीय वरुण की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को वरुण के मामा उमेश कुमार ने उसके गांव में कहीं खेलते-खेलते लापता होने की सूचना चांदपुर पुलिस को दी थी। अगले ही दिन 17 जनवरी को शाम 5:00 बजे वरुण पुत्र ओमपाल निवासी जाफरपुर कोट का शव गांव के पास ही जंगल में बरामद हुआ। बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तफ्तीश करते हुए बालक की मां मुन्नी पत्नी ओमपाल और मुन्नी के प्रेमी टिंकू सैनी पुत्र चुन्नी निवासी जाफरपुर कोट को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 16 जनवरी को उसका पति कहीं बाहर गया तो टिंकू सैनी घर आ गया। इसी दौरान गांव में कहीं खेल रहा वरुण भी घर लौटा। उसने अपनी मां को तो रिश्ते के चाचा टिंकू के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिस पर दोनों को अनैतिक संबंधों के भेद खुल जाने का डर हुआ। इसी के चलते गला घोंट कर वरुण की हत्या कर दी गई। करीब तीन घंटे तक वरुण का शव घर में ही पड़ा रहा। शाम ढलने पर कुछ अंधेरा हुआ तो आरोपी टिंकू वरुण के शव को कंधे पर रखकर जंगल में फेंक आया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय, निरीक्षक अपराध राजेश कुमार सिंह, एसआई प्रवीण मलिक, एसआई विनोद कुमार, लोकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
पापा से बताऊंगा, कहना पड़ा भारी
पुलिस के मुताबिक जब वरुण ने मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसके मुंह से यह बोल निकल गए कि पापा से बताऊंगा। यह सुनते ही उसकी मां और टिंकू ने मिलकर उसका गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद महिला दूसरे घर में रह रही अपनी सास के पास पहुंची। जिसने मालूम किया कि क्या वरुण यहां आया था। वहीं, परिवार में ही दूसरी जगह पर कुआं पूजन का कार्यक्रम था। बालक की दादी और अन्य परिवार के लोग वहां व्यस्त थे।
वरुण की चप्पल से गहराया शक
वरुण की एक चप्पल गांव के पास ही पुलिया पर मिली थी, बताया गया कि हत्या करने के बाद उसकी मां ही उस चप्पल को वहां फेंक आई। जब बालक का शव बरामद हुआ तो दादी रो रही थी, लेकिन मां की आंखों में आंसू नहीं आए, जिस पर पुलिस को शक गहराता चला गया।