फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Varanasi's Vidhi and Ghaziabad's Priyansh became champions in chess competition

Bijnor News: शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी की विधि और गाजियाबाद के प्रियांश बने चैंपियन

Mon, 10 Jun 2024 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Varanasi's Vidhi and Ghaziabad's Priyansh became champions in chess competition
बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।
-राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को हुआ समापन
विज्ञापन

- प्रदेशभर के 121 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा
-डीएम ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्राॅफी देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इंदिरा बाल भवन में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। बालिका वर्ग में वाराणसी की विधि एंजेलिया और ओपन वर्ग में गाजियाबाद का प्रियांश अरोड़ा छह-छह अंक पाकर चैंपियन बने। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।

रविवार को यूपी शतरंज बालिका एवं ओपन वर्ग प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 121 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। वाराणसी की अशानी पाठक पांच अंक पाकर दूसरे, आगरा की कनक दूबे 4.5 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। ओपन वर्ग में कानपुर के रामानुज मिश्रा ने दूसरा, लखनऊ के संयम श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव, जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत कुमार ने सम्मानित किया। टूर्नामेंट के आर्बिटर आनंद सिंह रहे। प्रतियोगिता में नितिन बालियान, नूतन सिंह, अनंत पवार, तरुण गुप्ता, देवेंद्र सिंह आदि विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय नंगली छोइया की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कंपोजिट विद्यालय डल्लू धनौरा की छात्राओं ने योगा डांस कर सभी का मन मोह लिया। मनिका राघव ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुजफ्फरनगर के 13 वर्षीय शौर्य नारायण शर्मा ने पियानो के साथ भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed