{"_id":"5f4be39b8ebc3e2a936aa0c2","slug":"van-driver-robbed-near-police-checkpoint-bijnor-news-mrt49882145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास वैन चालक से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के पास वैन चालक से लूटपाट
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास वैन चालक से लूटपाट
हीमपुर दीपा। शाहपुर लाल फायरिंग रेंज पुलिस चौकी के पास दो बदमाश मारुति वैन चालक से 3500 रुपये मोबाइल और वैन लूटकर फरार हो गए।
ण्पीड़ित शेर सिंह गांव पहाड़पुर थाना चांदपुर का कहना है कि वह काफी समय से किराए पर मारुती वैन चलाता है। उसकी मारुति वैन शनिवार दोपहर बाद पास के गांव भोगपुर निवासी दो सगे भाई संदीप और बबलू छाछरी मोड़ के लिए किराए पर 800 रुपये में ले गए थे। इन्होंने छाछरी मोड़ पर शराब पी और गंज के लिए निकल दिए। बदमाशों ने शाहपुर लाल फायरिंग रेंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पास होटल के समीप वैन रुकवाकर चालक को धक्का देकर उससे 3500 रुपये, एक मोबाइल छीन लिए और वैन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।