{"_id":"63430be0dc920b52476eac0c","slug":"valmiki-procession-taken-out-with-cheers-nazibabad-news-mrt608872127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के साथ निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के साथ निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा
विज्ञापन
नजीबाबाद के मकबरा में वाल्मीकि मूर्ति शोभायात्रा में शामिल लव और कुश की झांकी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयकारों के साथ निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा
नजीबाबाद। महर्षि वाल्मीकि प्रकट्योत्सव पर मोहल्ला मकबरा में पूजा-अर्चना के साथ वाल्मीकि मूर्ति की स्थापना की गई। उधर, मोहल्ला रम्पुरा वाल्मीकि गुरु गद्दी परिसर में लवकुश लीला का मनोहारी मंचन हुआ। नगर में वाल्मीकि प्रकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मोहल्ला मकबरा में अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ के प्रधान व नगर अध्यक्ष जयपाल झिंझोटा, मंत्री सोनू सालवान, राजेश चेनवाल जौनी, राहुल, विशाल, बलराम, अशोक सहित वाल्मीकि समाज ने मकबरा वाल्मीकि मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि की हरिद्वार से लाई गई मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के बाद पंडित भोला शंकर शास्त्री ने पूजा-अर्चना और जयकारों के साथ वाल्मीकि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। मोहल्ला रम्पुरा स्थित गुरु गद्दी परिसर में वाल्मीकि प्रकट्योत्सव पर लवकुश लीला का मंचन किया गया। भाजपा नेता आकाश कान्हा कर्णवाल, थाना प्रभारी राधेश्याम ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को व्यवहार में लाने का संदेश दिया। राजू घाघट, अरुण सेलवान, संजय मेहरा वाल्मीकि, अरविंद सेलवान, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, मोहल्ला जाब्तागंज वाल्मीकि मंदिर पर छह अक्तूबर को स्थापित महर्षि वाल्मीकि ज्योति के साथ क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के अरविंद सूद, आदेश वैद्य, रामपाल सूद, विशाल के नेतृत्व में ज्योति शोभायात्रा का समापन मंदिर में पुन: ज्योति विराजमान करने के साथ हुआ।