फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccination will start again from today

आज से फिर शुरू होगा टीकाकरण

Tue, 11 Oct 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will start again from today
आज से फिर शुरू होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 30 सितंबर को वैक्सीन खत्म हो गई थी, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए एक भी सत्र नहीं लगाया गया। वहीं रविवार को आठ दिन बाद कोरोनारोधी टीके की 11 हजार डोज मिल गई हैं।
जिले में 2027926 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अभी तक 648372 लोगों को ही बूस्टर डोज लगी है। जिसके चलते अभी 1379554 लोगों को कोरोनारोधी टीके की बूस्टर डोज लगने शेष रह गई है। वहीं इस समय जिले में वैक्सीन की काफी किल्लत है। जिले में बूस्टर डोज लगवाने वाले ज्यादा हैं, लेकिन वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है। वैक्सीन न होने से लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। जिले में रविवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 11 हजार डोज मिली है। शासन की ओर से कम ही मात्रा में कोरोनारोधी टीके की डोज दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह डोज तीन दिन के अंदर खत्म हो जाएगी। वैक्सीन पर्याप्त नहीं होने से सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में ही कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन...
जिले में वैक्सीन न होने से काफी परेशानी हो रही है। वैक्सीन लगवाने वाले ज्यादा है, मगर डोज काफी कम मिल रही है। जिले में 13 लाख से ज्यादा डोज की जरूरत है। वहीं शासन को दोबारा वैक्सीन की मांग भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed