फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccination will become 'protective shield' of lumpi disease

टीकाकरण बनेगा लंपी रोग का ‘सुरक्षा कवच’

Wed, 28 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will become 'protective shield' of lumpi disease
बिजनौर। जनपद में लंपी स्किन रोग तेजी से फैल रहा है। बीमारी रोकने के लिए पशुपालन विभाग गोवंश का टीकाकरण कर रहा है, वहीं पशुपालकों को गोवंश की सुरक्षा एवं उनकी देखभाल के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। जनपद में करीब तीन लाख 78 हजार गोवंश है, जिनका का निशुल्क टीकाकरण 15 अक्तूबर तक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश गांवों में लंबी बीमार गोवंशों में पहुंच गई है। अनेक पशु बीमारी से मर रहे हैं। उपचार के उपरांत काफी गोवंश बीमारी को हराकर सही हो रहे हैं। लंपी स्किन रोग की रोकथाम के लिए जनपद में टीकाकरण चल रहा है। जनपद में 15 अक्तूबर तक सभी गोवंश का टीकाकरण का शासन से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जनपद में दो लाख 35 हजार वैक्सीन की डोज पहुंच गई है। बाकी जल्द जिले को उपलब्ध हो जाएंगी। विभाग नेे गोवंश का टीकाकरण के लिए चिकित्सकों की टीम बढ़ा दी है। टीम टीकाकरण के साथ पशुपालकों को गोवंश की सुरक्षा, देखभाल के लिए प्रशिक्षित कर रही है। अभी तक जनपद में एक लाख 66 हजार गोवंश का टीकाकरण हो गया है। टीकाकरण के लिए पशुपालन विभाग के पास वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।
विज्ञापन

बोले सीवीओ
लंपी रोग की रोकथाम के लिए सभी गोवंश का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। छह माह व उससे ज्यादा की माह की गर्भवती गोवंश व लंपी से बीमार गोवंश का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। सभी गोवंश का टीकाकरण 15 अक्तूबर तक किया जाना है। इसके लिए टीमें बढ़ा दी गई है। -डॉ. विजेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed