फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccination to compete with Kovid in late January

जनवरी के अंत में कोविड से मुकाबले को होगा टीकाकरण

Sat, 26 Dec 2020 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vaccination to compete with Kovid in late January
जनवरी के अंत में कोविड से मुकाबले को होगा टीकाकरण
विज्ञापन

धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 के संबंध में जनवरी माह के अंत में होने वाले टीकाकरण को लेकर गठित कई विभागों की कंट्रोल कमेटी में शामिल सदस्यों की धर्मगुरुओं के साथ बैठक का आयोजन हुआ। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मॉनिटर राजेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा कॉविड-19 से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है । जनवरी के अंत में टीकाकरण होगा। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम की सफलता के लिए जन सहयोग जरूरी है।
शनिवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक में राजेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 के अंतर्गत वैक्सीन भंडारण धामपुर पीएचसी और जिला मुख्यालय में रहेगा। चार चरणों में टीकाकरण होगा। प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मी और स्वास्थ्य सहायकों को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में पुलिस, होमगार्ड, जेल कर्मी, नगर पालिका, आपदा प्रबंधन आदि, तीसरे चरण में 50 साल से अधिक या 50 साल से कम उम्र के उन लोगों को शामिल किया गया है जो लंबी बीमारी से ग्रसित हैं, जिनमें बीपी, शुगर, कैंसर आदि की बीमारी है। चौथे चरण में आम लोगों का टीकाकरण होगा। प्रत्येक व्यक्ति को दो टीके लगेंगे। दूसरा टीका पहला टीका लगने से 28वें दिन लगेंगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाकरण उन्हीं लोगों का होगा, जो पंजीकरण कराएंगे। टीमों में शामिल कर्मचारी घर-घर जाकर पंजीकरण करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से 17 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इसमें 17 जनवरी को निर्धारित बूथों पर पांच साल से कम उम्र के बच्चे पोलियो निरोधक खुराक पिलाई जाएंगी। जो बच्चे ड्रॉप्स से वंचित रह जाएंगे, उन्हें टीमें घर-घर जाकर पोलियो निरोधक खुराक पिलाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विशेष अभियान चलेगा। जिसमें गर्भवती माताओं, 19 साल से कम उम्र के किशोरों को खसरा, डिप्थीरिया, काली खासी, हेपेटाइटिस बी, टिटनेस आदि बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। बैठक में पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, पीएचसी प्रभारी मनीष राज शर्मा, सतीश शर्मा मीडिया, एआरओ आरएस रघुवंशी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार शर्मा, अरविंद कुमार, दिनेश कुमार सिंह, डा. फैज हैदर, नहटौर से प्रभारी डा. वीरेंद्र सिंह, यूनिसेफ से अनीता, सरदार सतवंत सिंह सलूजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed