फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccination of people above 18 years will not be done from today

आज से नहीं होगा 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण

Sat, 01 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of people above 18 years will not be done from today
आज से नहीं होगा 18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक मई से जनपद में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन ने इसकी शुरुआत लखनऊ और कानुपर से करने का फैसला किया है।

एक मई से लखनऊ और कानपुर में 18 से 45 साल वाले युवाओं को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन डोज के आधार पर जनपद में डेस्क बनाकर युवाओं का टीकाकरण को फिलहाल लखनऊ और कानुपर से किया जाएगा। अफसरों की मानें तो जब भी युवाओं को टीका लगने की शुरुआत होगी तो गाइड लाइन में स्पष्ट किया गया है कि 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों का प्री-रजिस्ट्रेशन किए बगैर टीकाकरण नहीं होगा, जबकि 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर भी पंजीकरण के बाद ही टीकाकरण कर दिया जाता है। अब तक जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय सहित जनपद के करीब ढाई लाख लोगों को प्रतिरक्षित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शासन ने पहले एक मई से सभी जनपदों में एक मई से टीकाकरण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब इसका प्लान बदलकर केवल लखनऊ और कानपुर से शुरुआत करने की बात कही है। अगली तारीख की अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलते ही टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। वर्तमान में 45 साल से ऊपर वालों के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed