फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vaccination has increased faster in villages than in cities

शहरों की अपेक्षा गांवों में टीकाकरण में आई ज्यादा तेजी

Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vaccination has increased faster in villages than in cities
शहरों की अपेक्षा गांवों में टीकाकरण में आई ज्यादा तेजी
विज्ञापन

अजीत चौधरी
बिजनौर। जिले के गांवों ने कोरोनो के खिलाफ टीकाकरण अभियान में शहरों को पीछे छोड़ दिया है। जिले के 334 गांव टीकाकरण में संतृप्त हो गए हैं। इन गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक गांववालों ने टीकाकरण करा लिया है। इन गांवों के प्रधानों से अब गांवों के संतृप्त होने के संबंध में लिखकर लिया जा रहा है। इसके बाद इन गांवों को शासन द्वारा संतृप्ता का प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।
कोरोना से बचाव के लिए जब टीकाकरण जब शुरू हुआ, उसके कुछ समय बाद ही कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए थे। गांवों में वोट डालने, दूूसरे शहरों और राज्यों से आए लोग भी अपने साथ कोरोना लेकर आए। आंकड़े कुछ भी कहें लेकिन इस बात को कोई झुठला नहीं सकता है कि दूसरी लहर के दौरान गांवों में बहुत मौत हुई। टीकाकरण अभियान शुरू हुआ तो माना गया कि शहर की ज्यादा पढ़ी लिखी मानी जाने वाली जनता टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शहरों के मुकाबले गांवों में टीकाकरण अभियान में ज्यादा तेजी आई। ग्राम प्रधानों ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करके खुद ही कैंप लगवाए। कई जगह तो ग्राम प्रधान अपने गांव वालों को ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर नजदीकि स्वास्थ्य केंद्रों पर गए और टीकाकरण कराया। इसका असर भी देखने को मिला है। जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 334 ग्राम पंचायत संतृप्त हो गए हैं। शासन ने माना है कि जिस गांव में पात्रों की संख्या के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हो जाएगा, उसे संतृप्त मान लिया जाएगा। यह माना गया है कि गांव के दस प्रतिशत लोग वैसे भी पढ़ाई या नौकरी के लिए बाहर रहते हैं। ऐसे में 90 से 95 प्रतिशत टीकाकरण कराने वालों को संतृप्त मान लिया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन

प्रधानों ने शुरू किए पत्र देने
स्वास्थ्य विभाग ने गांवों के नाम पत्र प्रधानों से लेने शुरू कर दिए हैं। नहटौर ब्लॉक के प्रधान गांववालों को नाम दे भी रहे हैं। गांव असदगढ़ उर्फ नौरंगपुर की प्रधान आदेश, रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान महेंद्रपाल सिंह, खेतापुर की ग्राम प्रधान नाजमा खातून और फुलसंदा खाकम के प्रधान विकुल कुमार ने इस संबंध में विभाग को पत्र प्रेषित भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांववालों ने दिखाई जागरुकता
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.अशोक कुमार के अनुसार गांववाले टीकाकरण के प्रति काफी जागरुकता दिखा रहे हैं। कई गांवों ने संतृप्त होने का दावा किया है। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
जिले में टीकाकरण पर एकनजर
ब्लॉक कुल आबादी लक्ष्य पहली डोज दोनों डोज
बिजनौर शहर 137882 89231 109280 50095
धामपुर 365282 226308 173443 77668
चांदपुर 398890 247350 178336 75021
नूरपुर 380248 235078 166849 71229
कोतवाली 572230 353857 245845 79433
अफजलगढ़ 307773 189957 128939 46553
हल्दौर 340828 211185 143271 63874
नहटौर 284302 175651 118472 65040
चंदक 325248 202049 131388 73924
स्योहारा 331317 204587 130080 50585
किरतपुर 276362 170581 103825 55064
नजीबाबाद 560965 346786 204180 67915
कुल 4281507 2652619 1833908 776401
नोट : आंकड़े रविवार तक हुए टीकाकरण के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed