{"_id":"60b13c838ebc3ea5dd03afe4","slug":"vaccination-from-june-1-waiting-for-vaccine-bijnor-news-mrt5402911188","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से टीकाकरण, अभी वैक्सीन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से टीकाकरण, अभी वैक्सीन का इंतजार
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में एक जून से 18 प्लस वाले लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होने जा रहा है, लेकिन अभी वैक्सीन मिलने का इंतजार किया जा रहा है। अफसरों की मानें तो पहले दिन एक हजार युवाओं को ही वैक्सीन लगाई जाएगी। एक दिन पहले से स्लॉट मिलने शुरू होंगे। बिना ऑनलाइन पंजीकरण किए किसी का भी टीकाकरण नहीं होगा।
देशभर के साथ साथ जनपद बिजनौर में भी 16 जनवरी से एंटी कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। प्रथम दिन अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद अन्य विभागों में कार्यरत फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण कराने का सिलसिला जारी है। तब से लेकर अब तक जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय सहित जिले के लगभग ढाई लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। एक मार्च से आम जनता के लिए भी टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। शुरुआत में सरकार ने 60 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण कराया था। इसके बाद से 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण जारी है। अभी केवल 18 प्लस वाले लोग ही टीकाकरण कराने की श्रेणी में नहीं आते थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एक जून से 18 प्लस वालों का टीकाकरण शुरू करने का शासनादेश प्राप्त हुआ है। पहले दिन एक हजार लोगों का टीकाकरण होगा। एक दिन पहले ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए वेबसाइट खोल दी जाएगी। स्वयं पंजीकरण किए बगैर टीकाकरण स्थल पर किसी भी लाभार्थी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। असुविधा से बचने के लिए सभी लोग अपना स्व पंजीकरण करने के बाद ही निर्धारित केंद्र पर अपना टीकाकरण कराने पहुंचे।