फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttarakhand police is investigating the horoscope of gangster

Bijnor News: गैंगस्टर की कुंडली खंगाल रही उत्तराखंड पुलिस

Mon, 19 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police is investigating the horoscope of gangster
गैंगस्टर की कुंडली खंगाल रही उत्तराखंड पुलिस
विज्ञापन

स्योहारा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा की पुलिस स्योहारा के एक शातिर बदमाश की कुंडली खंगाल रही है। इस गैंगेस्टर की अर्जित धन की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बुडेरन निवासी शमीम पुत्र कासम के विरुद्ध उत्तराखंड अल्मोड़ा के थाना भतरौंजखान में वर्ष 2022 का गैंगेस्टर की धारा में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंगेस्टर के इस मुकदमे की विवेचना अल्मोड़ा जिले के थाना सल्ट के थानाध्यक्ष द्वारा की जा रही है। उत्तराखंड पुलिस अपराधी शमीम पुत्र कासम के द्वारा अपने गैंग के सदस्यों द्वारा आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए गंभीर अपराध कर धन अर्जित कर एकत्र की गई संपत्ति की कुंडली खंगाल रही है। उत्तराखंड पुलिस को अपराधी शमीम या उसके परिवार के सदस्यों द्वारा स्कूल संचालित किए जाने की भी जानकारी मिली है। जिस कारण उत्तराखंड पुलिस शिक्षा विभाग से भी स्कूल होने की जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है की मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed