फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami has reached Bhandara in Bijnor

UP: बिजनौर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, भंडारे में हुए शामिल, BJP के कई बड़े नेता भी पहुंचे

Thu, 25 May 2023 02:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 May 2023 02:15 PM IST
सार

UP News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिजनौर पहुंचे हैं। उनके अलावा भाजपा के कई बड़े नेता भी भंडारे में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami has reached Bhandara in Bijnor
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बिजनौर के गांव हीमपुर प्रथया पहुंचे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे थे। बताया गया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी एमएलसी अशोक कटारिया के गांव में भंडारे में शामिल होने पहुंचे हैं। इनके अलावा कई अन्य बड़े नेता भी गांव में पहुंचे।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री अशोक कटारिया के गांव में लगा नेताओं का जमावड़ा
पूर्व परिवहन मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया के गांव में आयोजित कथा एवं भंडारे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। मुख्यमंत्री पहले कथा स्थल पर पहुंचे, वहां गुरुदेव के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। पंडाल में उपस्थित भीड़ से वार्ता की और अभिवादन स्वीकार किया। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीएम योगी के पहुंचने से पहले अलर्ट मोड पर अधिकारी, पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा भाजपा के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, भाजपा के बागपत सांसद सत्यपाल मलिक, सांसद विजयपाल तोमर, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव आदि पार्टी के बड़े नेता और मंत्री का आने का सिलसिला जारी है। वहीं, इनके अलावा सपा के विधायक अतुल प्रधान भी अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे और कथा में शामिल हुए। भंडारे और कथा में भारी भीड़ और नेताओं के जमावड़े की सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात है। पूर्व मंत्री ने सभी का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: संघर्ष की कहानी: 1977 में बने अभिनेता, फिर बिजनेस में जमाया कदम, अब 57 की उम्र में पर्दे पर नजर आएंगे बृज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed