फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Usury case: Those who got the deed done from Rahul are becoming increasingly anxious.

सूदखोरी प्रकरण : राहुल से बैनामा कराने वालों में बढ़ी बेचैनी

Thu, 06 Nov 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Usury case: Those who got the deed done from Rahul are becoming increasingly anxious.
नगीना/बिजनौर। सूदखोरी के प्रकरण में एक लेखपाल के जेल चले जाने के बाद मृतक युवक की जमीन का बैनामा कराने वाले लोगों में भी बेचैनी बढ़ गई है। पुलिस उन सभी लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। मुकदमे में अन्य अज्ञात के रूप में भी शामिल हैं।
विज्ञापन


30 अक्तूबर को नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी राहुल सैनी ने सूदखोरों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को मृतक युवक की पत्नी मीनाक्षी सैनी ने नगीना के लेखपाल वीरेंद्र सैनी, भाजपा नेता प्रह्लाद कुमार कुशवाह व उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ एसपी से शिकायत की। इस मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में दूसरे आरोपी प्रह्लाद कुमार का दावा है कि उन्होंने अपने सभी तथ्य पुलिस को सौंप दिए हैं, जिसमें उन्होंने जमीन की खरीद के मामले में भुगतान बैंक द्वारा किए जाने के सबूत पेश किए हैं।
विज्ञापन

अब इस मामले में पुलिस तथ्य की जांच कर रही है। पीड़िता द्वारा उसके पति से जमीन की रजिस्ट्री करा लिए जाने के बाद बैंक द्वारा कोई भुगतान नहीं किए जाने के आरोप लगाए हैं। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि दर्ज मुकदमे के मामले में नामजद दूसरे आरोपी ने जमीन खरीद के संबंध में अपने तथ्य प्रस्तुत किए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। उनका कहना है कि राहुल से रजिस्ट्री कराने वाले सभी लोगों से भुगतान के सबूत के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर जमीन की नपाई कराने का बनाया था दबाव
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी वीरेंद्र सैनी 28 अक्तूबर से ही मृतक राहुल से फोन पर जमीन की नपाई कराने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि 30 अक्तूबर को भी वीरेंद्र की उससे फोन पर कई बार बात हुई थी। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि वीरेंद्र ने करीब आधा दर्जन से अधिक बैनामे अपने रिश्तेदारों व मिलने वालों के नाम कराए हैं।

नगीना में खूब फल-फूल रहा सूदखोरी का कारोबार
पिछले दिनों सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी की चेतावनी के बाद नगर के अधिकतर सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकान के बोर्ड पर ब्याज पर रकम देने व गिरवी रखे जाने की बात को मिटवा दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि क्षेत्र में सूदखोरी का कारोबार भली भांति फलफूल रहा है। एक व्यक्ति ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व एक व्यापारी के यहां गिरवी का सामान रखे जाने का मामला थाने तक पहुंचा था। बाद में व्यापारी ने दूसरा सामान देकर इस मामले में समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed