{"_id":"5f664c288ebc3eea0174a44a","slug":"usufa-villagers-picket-at-power-house-bijnor-news-mrt5021525189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर यूसुफा के ग्रामीणों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर यूसुफा के ग्रामीणों का धरना
विज्ञापन
बिजलीघर पर यूसुफा के ग्रामीणों का धरना
नूरपुर/गोहावर। ग्राम यूसुफा में दो माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर न बदलने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बिजलीघर पहुंचे ग्रामवासियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ और जेई द्वारा दो दिन में नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन देने पर धरना खत्म हुआ।
ग्राम युसुफा में रहटा बिल्लौंच बिजलीघर से बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव की सप्लाई के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ग्रामवासियों के अनुसार उक्त ट्रांसफार्मर से दो नलकूपों के अलावा गांव के 180 कनेक्शन जुड़े हैं। भार अधिक होने के कारण उक्त ट्रांसफार्मर बार-बार फंक जाता है। शनिवार भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामवासी बिजलीघर पर धरना दिया। सोमपाल सिंह, सुरेश सिंह, शेरपाल, रामनिवास आदि ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार अधिकारियों से बढ़ी हुई क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर चुके हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेताया कि दो दिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ दिनेश गुप्ता और जेई वीएस वर्मा ने सोमवार तक ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। एसडीओ दिनेश गुप्ता ने बताया कि अभी 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी और शीघ्र ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा दी जाएगी। धरना देने वालों में मोनू चौधरी, उत्तम सिंह, मलूक सिंह, धर्मपाल सिंह, सतवीर सिंह आदि थे।