फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Use culture for better production of crops

Bijnor News: फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए करें कल्चर का प्रयोग

Mon, 28 Nov 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Use culture for better production of crops
फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए करें कल्चर का प्रयोग
विज्ञापन

धामपुर। अगर किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलों की बढ़िया उपज लेनी है तो वह कल्चर का प्रयोग अवश्य करें। कल्चर का प्रयोग करने से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। फसल की गुणवत्ता के साथ बढ़िया पैदावार होती है। कल्चर कृषि विभाग की ओर से सभी सरकारी बीज भंडारों पर उपलब्ध है।

जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 11 सरकारी बीज गोदाम हैं। इन गोदामों पर कृषि विभाग की ओर से दलहन और तिलहन फसलों की बढ़िया पैदावार प्राप्त करने के लिए कल्चर पीएसबी यानि कि फास्फोटिक सेल्युवन बैक्टरिया का प्रयोग किए जाने का सुझाव दिया जा रहा है। यदि किसान 200 ग्राम कल्चर को 15 से 20 किलोग्राम गोबर की खाद में मिलाकर प्रति बीघा के हिसाब से छिड़काव करें तो फसल की उपज में बढ़ोतरी होगी। कल्चर में फास्फोटिक सेल्युवन बैक्टीरिया होता है, यह जमीन के जो पोषक तत्व अघुलनशील होते हैं उनको घुलनशील बनाने में सहायक होता है। कल्चर के प्रयोग से अघुलनशील पोषक तत्वों के घुलने की वजह से उन तत्वों का लाभ जमीन की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाने और फसलों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मिलता है। कृषि विभाग के गोदाम प्रभारी मनीष कुमार का कहना है कि किसानों में कल्चर के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चला जा रहा है। यह कल्चर किसानों को 50 प्रतिशत के अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed