फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uri sleep for fear of cutting tickets of candidates

टिकट कटने के डर से प्रत्याशियों की उड़ी नींद

Mon, 26 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 26 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  सपा में फिर से टिकटों को लेकर रार मचने से प्रत्याशियों के होश उड़ गए हैं। जिले की आठों सीटों पर सपा अपने प्रत्याशियों की पहले ही एलान कर चुकी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रत्याशियों की नई सूची सौंपने से जिले के प्रत्याशियों में भी खलबली मची है। इन प्रत्याशियों को डर है कि कहीं उनके टिकट पर हाईकमान की कैंची न चल जाए। प्रत्याशियों ने अपना टिकट बचाने के लिए दौड़धूप तेज कर दी है।   सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच छिड़ी रार किसी से छिपी नहीं है। यह रार सड़कों पर आ गई है। अब दोनों खेमों में टिकटों को लेकर मारामारी मची है। दोनों खेमे टिकटों में अपना दखल चाहते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को 403 प्रत्याशियों की नए सिरे से सूची सौंपने से जिले के  सपा प्रत्याशियों की भी नींद उड़ गई। जिले की आठ सीटों में बिजनौर से सपा ने  विधायक रुचि वीरा, चांदपुर से शेरबाज पठान, नगीना से विधायक मनोज पारस ,धामपुर से मंत्री मूल चंद चौहान, नूरपुर से नईमुलहसन, बढ़ापुर से शेख सुलेमान, नहटौर से मुन्ना लाल प्रेमी व नजीबाबाद से विधायक तसलीम अहमद को प्रत्याशी बनाया है। ये सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूद गए हैं।  नूरपुर प्रत्याशी नईमुलहसन व नहटौर प्रत्याशी मुन्ना लाल के टिकट में पहले से ही फेरबदल होने की चर्चा जोरों पर है। नहटौर सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली भुइयार, अंशिका चौहान व राजीव सूद भी टिकट मांग रहे हैं। नूरपुर सीट से बछराऊ के चेयरमैन अफसर अंसारी, नूरपुर के चेयरमैन इरशाद अंसारी पूर्व मंत्री कुतुबुद्दीन अंसारी भी टिकट के दावेदार हैं। नूरपुर सीट पर अफसर अंसारी व इरशाद अंसारी व नहटौर सीट से बबली भुइयार का दावा सबसे ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के मुताबिक हाईकमान का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed