फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Urea quota on cooperatives

सहकारी समितियों पर यूरिया का टोटा

Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Urea quota on cooperatives
सहकारी समितियों पर यूरिया का टोटा
विज्ञापन

हरेवली। क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों के लिए हरेवली क्षेत्र में स्थित दो सहकारी समितियां हैं, पर इन समितियों पर पिछले 10 दिन से यूरिया खाद नहीं है। किसान समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि समिति पर तैनात कर्मचारी यूरिया खाद एक-दो दिनों में आने की बात कहकर किसानों को टाल रहे हैं। इस समय गन्ने की फसल में यूरिया खाद की जरूरत है। यदि गन्ने की फसल में यूरिया नहीं डाला गया तो उनकी फसल कमजोर हो जाएगी।

क्षेत्र के गांवों के किसान गुरजीत सिंह, सुखजीत सिंह, आनंद सिंह, कृपाल सिंह, रंजीत सिंह, रमेश सिंह, रामपाल सिंह का कहना है कि क्षेत्र के गांव शाहनगर कुराली, रामनगर गोसाई, सहारावाला, भगौता खिजरपुर, शहजादपुर परमावाला सहित दर्जनों गांव के किसानों को खाद व बीज उपलब्ध कराने के लिए हरेवली में स्थित गन्ना समिति व सहकारी समिति तो बना दी है, लेकिन इन समितियों पर खाद नाम मात्र को ही आता है। सारा खाद धामपुर समितियों में उतार दिया जाता है, जिससे प्रतिवर्ष किसानों को यूरिया खाद बाहरी क्षेत्रों से लाना पड़ता है। पिछले 10 दिनों से समितियों पर यूरिया न होने की वजह से किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं। समिति पर तैनात कर्मचारी सुदेव सिंह व लोकेंद्र सिंह किसानों को पिछले 10 दिनों से यह कह कर टरका रहे हैं कि यूरिया एक-दो दिन में आ जाएगा। रैक आने वाली है। किसान परेशान न हो। उनकी परेशानी दूर होगी। एक दो दिन में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से महंगे दामों में यूरिया लाने को मजबूर हो रहा है। उधर, सहकारी समिति के सचिव मनोज कुमार का कहना है कि जिले में ही यूरिया की किल्लत चल रही है। यूरिया की रैक लगते ही शीघ्र ही समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed