फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UPSC topper Shruti Sharma will reach Basta on 8th

यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा आठ जून को पहुंचेगी अपने पैतृक गांव

Sat, 04 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
UPSC topper Shruti Sharma will reach Basta on 8th
यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा आठ को पहुंचेंगी बास्टा
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा निवासी सुनील शर्मा की पुत्री यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा आठ जून को अपने पैतृक गांव पहुंचेंगी। वे वहां क्षेत्रवासियों की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियों को साझा करेंगी।

मूल रूप से चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा निवासी आरके टेक इंजीनियर सुनील शर्मा की पुत्री श्रुति शर्मा ने देश की सबसे बड़ी सिविल सेवा सर्विस परीक्षा में टॉप कर गांव, जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया है। भले ही श्रुति शर्मा की संपूर्ण पढ़ाई दिल्ली में हुई है, लेकिन उनका अपने गांव बास्टा से भी पूरा लगाव रहा है। वे अपने पिता द्वारा अपने गांव बास्टा में संचालित विद्यालय बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज में भी समय समय पर आकर विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन करती रही हैं। घोषित यूपीएससी परीक्षा परिणाम के बाद आठ जून को पहली बार श्रुति शर्मा अपने पैतृक गांव आ रही हैं। श्रुति शर्मा के ताऊ डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि श्रुति शर्मा आठ जून को बास्टा के मिलन गार्डन में, नौ जून को बास्टा के पास गांव अंथाई में बहापुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में तथा दस जून को बिजनौर में और 18 जून को चांदपुर के नूरपुर रोड स्थित सागर श्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed