फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over woman's death two days after delivery

Bijnor News: प्रसव के दो दिन बाद महिला की मौत पर हंगामा

Sat, 19 Jul 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death two days after delivery
नजीबाबाद-महिला की मौत पर नजीबाबाद-बंदकी मार्ग पर जाम लगाते परिजन।
नजीबाबाद। प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दो दिन बाद महिला की मौत हो गई। अस्पताल का स्टॉफ महिला के शव को उसके घर के सामने रखकर भाग गया। गुस्साए परिजनों ने महिला के शव को नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी मोहित ने पत्नी शीतल (25) को प्रसव के लिए 16 जुलाई को नजीबाबाद के सिटी अस्पताल सुभाष नगर में भर्ती कराया था। उसी रात को बड़े ऑपरेशन से शीतल ने एक बच्ची को जन्म दिया। 18 जुलाई को दोपहर में अचानक महिला की मौत हो गई। मोहित का आरोप है कि अस्पताल स्टॉफ ने बिना उसकी अनुमति के शीतल के शव उसके गांव में आवास पर रखकर भाग निकले। गुस्साए परिजन महिला के शव को लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक परिजन हाईवे पर बैठै रहे।
विज्ञापन

महिला के पति मोहित ने नगीना देहात पुलिस को सिटी अस्पताल के स्वामी और चिकित्सकों पर उसकी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी।
अस्पताल को किया सील
महिला की मौत के प्रकरण में डिप्टी सीएमओ डॉ.आरपी विश्वकर्मा स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिटी अस्पताल का निरीक्षण किया और कई मशीनें अवैध रूप से संचालित पाई। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि फिलहाल अस्पताल को सील किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed