फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over installation of Christian symbol in farm

Bijnor News: खेत में ईसाई धर्म का चिह्न लगाने पर हंगामा

Fri, 02 Jan 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uproar over installation of Christian symbol in farm
बिजनौर। गांव घनुवाला में आबादी से सटे एक खेत में ईसाई धर्म का चिह्न क्रूसीफिक्स लगाने पर हंगामा खड़ा हो गया। इस खेत के बराबर में रहने वाले ईसाई धर्म अपना चुके तीन भाइयों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि उक्त खेत को लेकर चल रहे जमीन के विवाद के मामले में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार की सुबह गांव घनुवाला में एक खेत पर लोगों ने क्रूसीफिक्स लगा देखा। इस पर गांव में रहने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता और अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने उक्त खेत को ठेके पर लेकर फसल की बुवाई करने वाले तीन भाइयों पर क्रूसीफिक्स गाड़ देने का आरोप लगाया। बता दें कि नरेंद्र ने उक्त खेत गांव के ही मोहन, विनोद और दिनेश को ठेके पर दे रखा था। काफी समय पहले तीनों भाइयों ने ईसाई धर्म अपना लिया था। 25 दिसंबर को तीनों भाइयों ने इसी खेत में टैंट लगाकर ईसाई धर्म से संबंधित कार्यक्रम किया, जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया था। गांव के लोगों ने उस वक्त भी हंगामा भी किया था। लोगों का आरोप था कि उक्त तीनों भाई अन्य लोगों को भी ईसाई धर्म में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब बृहस्पतिवार को क्रूसीफिक्स लगा देख फिर से हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह, एसडीएम रितु चौधरी और सीओ सिटी संग्राम सिंह भी मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस प्रशासन के पहुंचने से पहले ही नाटकीय घटनाक्रम के बीच क्रूसीफिक्स वहां से हट चुका था। भाजपा नेता और पुलिस अफसरों ने बिना अनुमति किसी भी धार्मिक क्रिया कलाप नहीं होने देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पाया गया कि रास्ते को लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद है। उधर ईसाई धर्म में शामिल हो चुके परिवार ने बताया कि उन्होंने ईसाई धर्म का चिह्न खेत में नहीं लगाया है। किसी तीसरे पक्ष ने यह लगाया होगा। इसके साथ ही गांव वालों ने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार के घर में कई एयर कंडीशनर चलते हैं। जिस पर एसडीएम ने बिजली विभाग के अवर अभियंता को मौके पर बुला लिया। बिजली विभाग की जांच में आरोपी के बिजली केबल में मीटर से पहले कट पाया गया।

जिसके चलते बिजली विभाग भी अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल ने बताया कि दो पक्षों में जमीन का विवाद था। जमीन के विवाद में दोनों पक्षों में सुलह हो चुकी है। उधर क्रूसीफिक्स लगाने के आरोप में खेत स्वामी नरेंद्र की तहरीर पर तीनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed