{"_id":"60ad4da38ebc3e2f222d279d","slug":"uproar-over-inattention-in-wheat-procurement-bijnor-news-mrt539863937","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में आनाकानी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में आनाकानी पर हंगामा
विज्ञापन
गेहूं खरीद में आनाकानी पर हंगामा
कोतवाली देहात। गेहूं क्रय केंद्र कोतवाली देहात पर गेहूं की खरीद में आनाकानी का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने हंगामा कर दिया। दूसरे क्रय केंद्र से बारदाना मंगा कर गेहूं की खरीद शुरू हुई।
किसान सहकारी समिति कोतवाली देहात में एफसीआई का गेहूं खरीद केंद्र बना हुआ है। सोमवार को दर्जन भर किसान ट्रैक्टर-ट्राली से गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे। क्रय केंद्र के प्रभारी ने घंटों बाद तक गेहूं की खरीद नहीं की। किसानों से कहा गया कि खाली बारदाना खत्म हो चुका है। जिसके चलते गेहूं की खरीद नहीं की जा सकती। किसानों ने इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को दी तो यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष समर पाल सिंह, युवा विंग के जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही और ओमप्रकाश आदि क्रय केंद्र पर पहुंच गए।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने गेहूं खरीद न होने पर हंगामा कर दिया। साथ ही क्रय केंद्र के प्रभारी विलसन कुमार से खरीद नहीं किए जाने का कारण पूछा। क्रय केंद्र पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का जमावड़ा लगते ही विभाग हरकत में आया। तुरंत ही मुर्तजापुर क्रय केंद्र से बारदाना मंगाया गया। जिसके बाद गेहूं की खरीद शुरू हो सकी।