फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over blood bank, clashes with employees

ब्लड बैंक पर हंगामा, कर्मचारियों से नोकझोंक

Wed, 03 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar over blood bank, clashes with employees
धामपुर में पैथालॉजी के बाहर प्रदर्शन करती भीड़ को समझाते कोतवाल माधो सिंह बिष्ट - फोटो : DHAMPUR
ब्लड बैंक पर हंगामा, कर्मचारियों से नोकझोंक
विज्ञापन

धामपुर। गांव कौड़ीपुरा के लोगों ने मंगलवार को नगीना चौक स्थित ब्लड बैंक के बाहर महंगे दामों में ब्लड बेचने, मोटा मुनाफा कमाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और ब्लड बैंक के कर्मचारियों में काफी देर तक नोंकझोंक हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाल माधो सिंह बिष्ट को सौंपा।
गांव कौड़ीपुरा निवासी विपिन प्रजापति, सोमपाल सिंह, गौरव कुमार, मोहन राज, मंटू, रामवती के नेतृत्व में लोग नगीना चौक स्थित ब्लड बैंक पर पहुंचे और हंगामा किया। आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधक रक्तदान शिविरों के माध्यम से ब्लड एकत्र कर महंगे दामों में बेच रहे हैं। संबंधित ब्लड बैंक हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी की ओर से संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। इस दौरान कौड़ीपुरा के विपिन कुमार प्रजापति ने चेतावनी दी कि यदि चार अगस्त तक प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो पांच अगस्त को बिजनौर में सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन होगा। इस दौरान उषा देवी, लोकेेश कुमार, कोमल कुमार, शिव कुमार, बचन सिंह, कुलदीप सिंह, सोनू, शिवम, कमला, ममता, बीना रानी, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लड बैंक संचालक ने एसपी पूर्वी को सौंपा शिकायती पत्र
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी, ब्लड बैंक के संचालक डॉ. एनपी सिंह इस मामले में कार्यकर्ताओं के साथ एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह से मिले। उन्होंने आरोपों को बताया। कहा कि कौड़ीपुरा निवासी विपिन प्रजापति अपने को हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष कहता है। आरोपी का काम धर्मांतरण के नाम पर लोगों को गुमराह कर धन एकत्र करना है। आरोपी ने कुछ दिनों पहले उनके कार चालक को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की थी। आरोपी महिलाओं को लेकर ब्लड बैँक पर पहुंचा। लैब में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट की। उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। एसपी पूर्वी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed