फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over BJP's opposition in Zarifpur

बीजेपी के विरोध का बोर्ड लगाने पर बखेड़ा

Mon, 01 Mar 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uproar over BJP's opposition in Zarifpur
जरीफपुर में बीजेपी के विरोध पर हंगामा
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। गांव जरीफपुर चतर में ‘बीजेपी वालों का इस गांव में आना सख्त मना है’ का बोर्ड लगाने पर बखेड़ा हो गया। गांव में पहुंची पुलिस ने बोर्ड को पुतवा दिया और पूर्व प्रधान को थाने लाकर बैठा दिया। इसको लेकर थाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेताओं व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बड़ी मुश्किल से यह मामला शांत हुआ।
गांव जरीफपुर चतर में कुछ दिन पूर्व गांव के बाहर ‘बीजेपी नेताओं का प्रवेश वर्जित’ होने का बोर्ड लगाया गया था। रविवार को पुलिस गांव पहुंची और बोर्ड को पुतवाते हुए पूर्व ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल सिंह को थाने ले आई। बताया जाता है कि पूर्व प्रधान को हिरासत में लेने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में किसान थाने पहुंच गए। किसानों ने पूर्व प्रधान को थाने लाने का विरोध किया। इस दौरान किसान नेताओं व पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। भारतीय किसान यूनियन के नेता सुरेश पाल सिंह को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए किसान भड़क गए। किसान नेताओं व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय कुमार के बीच नोकझोंक बढ़ गई। जिसको लेकर माहौल गरमा गया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने में ही नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिसके बाद पूर्व प्रधान ब्रह्मपाल सिंह को छोड़ दिया गया। जिसके बाद मामला शांत हो गया। कोतवाल जय कुमार ने कहा कि इस तरह का कोई बोर्ड नहीं लगने दिया जाएगा। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी, कैलाश लांबा, मास्टर विजयपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सुनील कुमार, लोकेंद्र सिंह, संदीप कुमार आदि का कहना था कि इससे पूर्व भी गांव फुलसंदे में लगे बोर्ड को पुलिस ने हटवा दिया था। किसान नेताओं का कहना था कि बोर्ड लगाने का मकसद मात्र विरोध प्रकट करना है। वह अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रकट कर रहे हैं। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर थाने की ओर चल दिए किसान
थाने में किसान नेताओं व पुलिस के बीच विवाद होने पर हड़कंप मच गया। क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से थाने की ओर कूच करने लगे। लेकिन मामला शांत होने पर किसानों को नेताओं ने रास्ते में ही रोक दिया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी का कहना था कि इस तरह के बोर्ड और स्थानों पर भी लगे हुए हैं। लेकिन नहटौर क्षेत्र में ही पुलिस विरोध कर रही हैं।

बिजनौर के नहटौर में थाने के गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान।

बिजनौर के नहटौर में थाने के गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के नहटौर के गांव जरीफपुर चतर में किसानों द्वारा लगाया गया बोर्ड।

बिजनौर के नहटौर के गांव जरीफपुर चतर में किसानों द्वारा लगाया गया बोर्ड।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के नहटौर थाने में पुलिस और किसानों के बीच होती नोकझोंक।

बिजनौर के नहटौर थाने में पुलिस और किसानों के बीच होती नोकझोंक।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed