फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar in the hospital over the death of mother and child

जच्चा-बच्चा की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the hospital over the death of mother and child
Uproar in the hospital over the death of mother and child - फोटो : DHAMPUR
जच्चा-बच्चा की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। गांव जैतरा स्थित एक नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत किया। आरोप है कि दो दिन पहले भी इसी गांव के एक अन्य अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते नवजात शिशु की मौत हो गई थी।

शेरकोट थाने के गांव हाफिजाबाद बिहारीपुर निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय पत्नी शालू को प्रसव पीड़ा होने पर जैतरा के एक नर्सिंग होम में 28 मई को भर्ती कराया था। बड़े ऑपरेशन से पुत्र हुआ, लेकिन कुछ देर के बाद ही शिशु की मौत हो गई। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद शालू की हालत और बिगड़ गई, लेकिन डॉक्टरों ने लापरवाही बरती। जिसके कारण सोमवार दोपहर बाद शालू ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत किया। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। उधर डॉक्टरों ने लगे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed