फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar in the board meeting of the municipality, fighting

पालिका की बोर्ड बैठक... बरपा हंगामा, हुई मारपीट

Tue, 05 Nov 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the board meeting of the municipality, fighting
पालिका की बोर्ड बैठक में बरपा हंगामा, हुई मारपीट
विज्ञापन

बिजनौर । विकास कार्यों के प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने को हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। तीन सभासदों ने कोल्ड ड्रिंक्स की केन टेबल पर मारकर तोड़ी, गाली गलौज कर जमकर हंगामा किया। तो चेयरपर्सन के पति सहित अन्य लोगों पर एक सभासद को पीटने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगा है। चेयरपर्सन और नगर पालिका कर्मियों ने तीनों सभासदों के खिलाफ धरना दिया और कर्मियों ने हड़ताल कर दी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
बिजनौर नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को टाउन हॉल के लाइब्रेरी हॉल में हुई। बैठक में सड़कों के निर्माण सहित 12 प्रस्ताव रखे गए। बैठक में 22 सभासद मौजूद रहे। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। सभासद मनोज ठाकुर, अमन सक्सेना, सलीम अंसारी ने सभी सभासदों की बात सुने बगैर प्रस्ताव पारित करने का विरोध किया। इस पर वरिष्ठ सभासद जुल्किफार बेग ने उनसे लिखित में प्रस्ताव मांगते हुए सभी प्रस्ताव पारित करने की घोषणा कर दी। इस पर तीनों सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभासदों ने कोल्ड ड्रिंक की केन मेज पर पटक दी और जमकर हंगामा किया। तीनों सभासदों की सभासद जुल्फिार बेग से तीखी नोकझोंक हुई। सूत्रों के मुताबिक तीनों ने चेयरपर्सन रूखसाना परवीन से बदसलूकी व गाली गलौज की। दोनों तरफ से खूब नोकझोंक हुई। आरोप है तीनों सभासदों ने नगर पालिका कर्मचारियों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मीटिंग हाल के बाहर सभासद मनोज ठाकुर को चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी व उनके साथी सभासदों ने दबोच लिया और जमकर मारपीट की। मनोज ठाकुर के कपड़े फट गए, जबकि दोनों सभासद वहां से चले गए। इसके बाद तीनों सभासदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए नगर पालिका कर्मी परिसर में हड़ताल करके बैठ गए। चेयरपर्सन रुखसाना परवीन भी उनके साथ बैठीं। हंगामे का पता चलने पर शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल करने के बजाए पुलिस को तहरीर देने को कहा। वहीं, सभासद मनोज ठाकुर ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपनी मांग बैठक में रख रहे थे, तभी चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी, उनके भाई इमरान अंसारी, कासिफ व अन्य 20 लोगों ने उनसे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना एजेंडा पढ़े कर दिए प्रस्ताव पारित
मनोज ठाकुर ने पुलिस में दी तहरीर में कहा कि बोर्ड की बैठक में बिना प्रस्ताव पढ़े ही चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी ने सदन में आकर सभी प्रस्ताव पास होने की घोषणा कर दी। सभासद अमन सक्सेना व मोहम्मद सलीम के साथ उन्होंने इसका विरोध किया तो शमशाद अंसारी, उनके भाई इमरान अंसारी, ड्राइवर आरिफ, कासिफ व अन्य 20 अज्ञात समर्थकों ने उन तीनों पर डंडों व तमंचों की बट से हमला किया।

सभासदों की सदस्यता खत्म कराने को लिखा पत्र
चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी के मुताबिक हंगामे के दौरान वह बैठक में मौजूद नहीं थे। उन्होंने किसी सभासद के साथ मारपीट नहीं की। चेयरपर्सन रुखसाना परवीन की हिफाजत के लिए बाद में वह और उनका भाई इमरान मीटिंग हाल में पहुंचे थे। तीनों सभासदों ने हंगामा किया। इस मामले में तीनों सभासदों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तीनों सभासदों की सदस्यता खत्म कराने के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है। उनका कहना है कि हड़ताल अभी खत्म नहीं हुई है। बोर्ड की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed