फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar at Bijnor Sugarcane Committee, scuffle

Bijnor News: संचालक पद के नामांकन में बिजनौर गन्ना समिति पर हंगामा, धक्का मुक्की

Thu, 10 Oct 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 10 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar at Bijnor Sugarcane Committee, scuffle
बिजनौर। बिजनौर गन्ना समिति में संचालक पद के लिए बृहस्पतिवार को हुए नामांकन में जमकर हंगामा हुआ। तमाम प्रयासों के बाद भी भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष अपने पिता का नामांकन नहीं करा सके। धक्कामुक्की और सिस्टम पर सत्ता पक्ष के हावी होने का आरोप लगा आहत हुए जिलाध्यक्ष फफक कर रो पड़े। दरअसल समिति के गेट पर ताला लगा हुआ था, जिसे खुलवाकर अंदर दाखिल हुए तो उनके प्रपत्रों का थैला छीनकर एक युवक फरार हो गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिजनौर गन्ना समिति में संचालक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। ऐसे में समिति के गेट पर एक पक्ष के लोगों का जमावड़ा रहा। जिन्हें सत्ता पक्ष से जुड़े होना बताया गया। समिति के गेट पर ताला लगा हुआ था। लोगों के नाम पूछकर अंदर लिया जा रहा था। दोपहर में भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष विकास चौधरी अपने पिता शीशराम का नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए पहुंचे। जिन्हें संचालक पद की बरुकी सीट से नामांकन कराना था।
विज्ञापन

गेट पर ताला लगा देख भाकियू जिलाध्यक्ष कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध जताया। इससे पहले गेट पर उनके साथ धक्का-मुक्की हो चुकी थी। खैर, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जिलाध्यक्ष विकास चौधरी अपने समर्थकों के साथ गन्ना समिति में दाखिल हो गए। इसी बीच एक युवक उनके पिता के हाथ से थैला छीनकर भाग गया। जिसमें नामांकन संबंधी कागजात रखे हुए थे। जिसके बाद कागजों का दूसरा सैट तैयार कराया गया। इसी बीच नाटकीय घटनाक्रम के बीच उनके पिता ही समिति में गायब हो गए। आरोप लगाया कि उनके पिता का अपहरण कर लिया गया है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया का समय समाप्त होने तक उनके पिता लौट आए। इसे पूरे घटनाक्रम से आहत भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गन्ना समिति बिजनौर में संचालक पद के सभी सर्किल में सिर्फ एक एक ही नामांकन हुआ है। नामांकन कराने वाले सभी सत्ता पक्ष के समर्थक रहे।

वर्जन: प्रशासन की मिलीभगत से खुली गुंडागर्दी करते हुए मेरे पिताजी का डायरेक्टरी के लिए नामांकन नहीं होने दिया गया। लेकिन मैं हारा नहीं हूं बल्कि मेरी जीत दर्ज हुई है। बरूकी सर्किल पर चाहे जब चुनाव करा लो मैं बिल्कुल तैयार हूं। आज पूरे प्रशासन के सामने खुली गुंडागर्दी की गई है और प्रशासन देखता रहा। जिससे मेरा पूरा विश्वास शासन प्रशासन से उठ गया है। - विकास चौधरी, जिलाध्यक्ष, भाकियू चढ़ूनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed