{"_id":"69229439e748688d3e04fd00","slug":"up-youth-from-bijnor-displayed-ak-47-grenade-in-south-africa-police-did-this-work-2025-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर के युवक ने साउथ अफ्रीका में लहराई एके-47, ग्रेनेड का किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर के युवक ने साउथ अफ्रीका में लहराई एके-47, ग्रेनेड का किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया ये काम
Sun, 23 Nov 2025 10:27 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:27 AM IST
सार
Bijnor News: सौफतपुर निवासी मैजुल तीन साल से साउथ अफ्रीका में रह रहा है। उसके पिता दुबई में काम करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बिजनौर पुलिस जांच में जुट गई है। मैजुल के खाते भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के गांव सौफतपुर के रहने वाले मैजुल ने साउथ अफ्रीका से अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एके-47 और ग्रेनेड का प्रदर्शन किया। युवक की हथियारों के साथ वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। आरोपी के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की, साथ ही आरोपी के बैंक खातों में लेनदेन को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
नांगल थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल तीन साल पहले सैलून की दुकान पर काम करते हुए साऊथ अफ्रीका गया था। उसके पिता दुबई में रहकर काम करते हैं। घर पर केवल उसका छोटा भाई, मां और दादा ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों मैजुल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर एके 47 और ग्रेनेड का प्रदर्शन किया। वह अपने हाथों में असलहा लिए हुए साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो के आधार पर किसी ने पुलिस से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ही शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई।
नांगल थाना पुलिस ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि सौफतपुर निवासी मैजुल तीन साल से साउथ अफ्रीका में रहकर काम कर रहा है। युवक के पिता शौकीन पिछले पांच साल से दुबई में रह रहे हैं। युवक के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
उधर, सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के बैंक खातों की पड़ताल भी जा रही है। इसके साथ अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो में नजर आ रहे युवक से मैजुल के फोटो का मिलान किया जा रहा है। युवक का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं मिला। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।