फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Youth from Bijnor dies in Cambodia, body returned to village after 26 days after spending six lakhs; surre

UP: बिजनौर के युवक की कंबोडिया में मौत, छह लाख खर्च कर 26 दिन बाद लाया गया शव; गांव में मातम और चीख-पुकार

Sun, 15 Mar 2026 05:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 15 Mar 2026 05:04 PM IST
सार

Bijnor News: बास्टा के गांव रसूलपुर नंगला निवासी नाजिम मलिक काम के लिए कंबोडिया गया था। 18 फरवरी को परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली थी। शव गांव आने पर परिजनों का रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
UP: Youth from Bijnor dies in Cambodia, body returned to village after 26 days after spending six lakhs; surre
नाजिम मलिक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव रसूलपुर नंगला निवासी नाजिम मलिक (28) की कंबोडिया में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। सात महीने पूर्व विदेश कमाने गए नाजिम का शव करीब 26 दिनों की जद्दोजहद और लाखों रुपये के खर्च के बाद रविवार को उसके पैतृक गांव रसूलपुर नंगला लाया गया।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, बास्टा क्षेत्र के रसूलपुर नंगला निवासी यूसुफ मलिक का पुत्र नाजिम मलिक सात महीने पहले कंबोडिया में एक कंपनी में काम करने गया था। परिजनों ने बताया कि 17 फरवरी को नाजिम ने फोन पर परिवार से बात की थी और सब कुछ ठीक बता रहा था। उसी कंपनी में रसूलपुर नंगला के ही चार अन्य युवक भी काम करते हैं। अगले दिस अचानक नाजिम की ब्रेन हेमरेज से मौत की खबर आई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजिम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नाजिम चार बहनों और एक छोटे भाई का सहारा था। परिवार उसकी विदेश से वापसी के बाद उसकी शादी की तैयारियों में जुटा था। ऐसे में अचानक आई इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
 
विज्ञापन

शव लाने के लिए संघर्ष
परिजनों ने नाजिम के शव को जल्द से जल्द गांव लाने के लिए काफी प्रयास किए। करीब 26 दिनों की भाग-दौड़ और लगभग छह लाख रुपये खर्च करने के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा। जैसे ही नाजिम का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा, एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई। लोगों की भारी भीड़ उसके जनाजे में उमड़ पड़ी। करीब दस बजे उसे सुपुर्दे खाक किया गया। 

ये भी देखें...
UP: बिजनौर में तेंदुए के हमले में 10 साल की बच्ची की मौत, मां और भाई के सामने ही गर्दन जबड़े में दबाकर ले गया


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed