फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Umesh Pratap Singh becomes the new DM of Bijnor; Divyanshu Patel to be the District Magistrate of Baghpat.

यूपी: उमेश प्रताप सिंह बने बिजनौर के नए डीएम, बागपत के जिलाधिकारी होंगे दिव्यांशु पटेल

Mon, 21 Sep 2026 11:49 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 21 Sep 2026 11:49 PM IST
सार

बिजनौर की डीएम जसजीत कौर का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं बागपत की डीएम रहीं अस्मिता लाल का भी तबादला कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Umesh Pratap Singh becomes the new DM of Bijnor; Divyanshu Patel to be the District Magistrate of Baghpat.
बिजनौर की तत्कालीन डीएम जसजीत कौर। फाइल फोटो।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। बिजनौर जनपद में भी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जसजीत कौर का ट्रांसफर हो गया है। उमेश प्रताप सिंह बिजनौर के नए डीएम होंगे। 

विज्ञापन


तबादला सूची के अनुसार, आईएएस अधिकारी उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वह शासन में विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के साथ-साथ निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, बिजनौर की मौजूदा जिलाधिकारी जसजीत कौर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

विज्ञापन

अस्मिता लाल का तबादला, बागपत के नए डीएम होंगे दिव्यांशु पटेल
बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल का सोमवार देर रात तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह मुरादाबाद के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को बागपत का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। पटेल बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

अस्मिता लाल ने बागपत में एक साल आठ महीने तक सेवा दी। उन्होंने 18 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी का पदभार संभाला था। उनके कार्यकाल में बागपत के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। पुरा महादेव मंदिर के दूध को गोशालाओं में उपयोग करने जैसे कई नवाचारी कार्य सराहे गए। वेस्ट को रिसाइकल कर स्कूलों के लिए गमले भी बनवाए गए। संविधान पार्क का निर्माण भी उनके कार्यकाल की उपलब्धियों में शामिल है। अब उन्हें विशेष सचिव, निदेशक व प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया है।
दिव्यांशु पटेल 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें तेजतर्रार अधिकारी माना जाता है। इससे पहले वह मुरादाबाद के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वह बागपत में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed