फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: two brothers attacked with stones and killed his Jija against love marriage of sister in Bijnor

नफरत में हैवानियत: सालों ने आखिरी सांस तक किए वार, जीजा ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, तमाशबीन बना रहा पूरा गांव

Mon, 11 Sep 2023 09:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Sep 2023 09:40 PM IST
सार

Bijnor Murder Case : बिजनौर में दो सगे भाइयों ने अपने जीजा पर आखिरी सांस तक ईंटों से वार किए। इस दौरान जीजा ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया और पूरा गांव तमाशबीन बना रहा।

UP: two brothers attacked with stones and killed his Jija against love marriage of sister in Bijnor
बिजनौर में दो युवकों ने अपने जीजा की ईंटों से कुचलकर हत्या की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के किरतपुर में दूधली गांव के बीचों-बीच दामाद को पहले चाकू घोंपकर अधमरा किया, फिर उसके तड़प-तड़पकर दम तोड़ देने तक ईंटों से सिर को कुचला गया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड में पूरा गांव तमाशबीन बना रहा, कोई भी उसे बचाने नहीं आया। दो दिन पहले हुए आसिफ हत्याकांड का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने मृतक के हत्यारोपी दोनों सालों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी तीन अन्य आरोपी फरार हैं।



किरतपुर पुलिस ने गांव दूधली के रहने वाले हत्यारोपी नजाकत और लियाकत को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं, इन्होंने बहन से किए गए प्रेम विवाह की रंजिश में जीजा आसिफ निवासी सराय इम्मा की गांव में बुलाकर शनिवार की शाम हत्या कर दी थी। 

बता दें कि करीब पांच साल पहले आसिफ उर्फ बाजा ने दूधली गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था, दो साल तक वह उसके संग ससुराल में रही। बाद में विवाद होने पर मायके में आकर रहने लगी थी। अब वह काफी समय से अपने मायके में ही रह रही थी।

मृतक आसिफ के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को संग भेजने के बहाने फोन करके ससुराल में बुलाया गया था। जहां पर आसिफ उर्फ बाजा को उसके सालों और ससुराल पक्ष के लोगों ने घेर लिया, जिन्होंने पहले चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। चाकू से हमला होने के बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और तड़पता रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि तड़प रहे आसिफ पर उसका साला ईंट से लगातार प्रहार कर रहा है। वह बार-बार लौटता है और सिर में ईंट मारता है।

विज्ञापन

मामले में मृतक आसिफ के पिता रशीद ने युवती के सगे भाइयों लियाकत, नजाकत व ग्राम प्रधान लडड्न, दिलशाद, छुन्नन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड में ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: टिकैत बोले- लखनऊ की महापंचायत में सरकार को ताकत दिखाएंगे किसान, मृतक के परिवार को दी सांत्वना

नौ सितंबर की शाम आसिफ अपनी ससुराल गांव दूधली गया था, जहां ससुरालियों ने घेरकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड में शामिल मृतक के दो सालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्याकांड का वायरल वीडियो आरोपियों को सजा दिलाने में मददगार साबित होगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

यह भी पढ़ें: 
रईसजादों की हाईवे पर बर्थडे पार्टी: लाल-नीली बत्ती वाली कारों से किए स्टंट, लोगों से मारपीट, सोती रही पुलिस

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed