फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Three friends missing from Bijnor, all three aged 19-20 years, search from morning till night

UP: बिजनौर से तीन सहेलियां लापता, तीनों की उम्र 19-20 साल, सुबह से लेकर रात तक तलाश; नतीजा सिफर

Mon, 24 Nov 2025 11:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 24 Nov 2025 11:11 PM IST
सार

Bijnor News: नजीबाबाद के गांव महावतपुर बिल्लौच में रहने वाली तीन सहेलियां कहीं जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन लौटी नहीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए युवतियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Three friends missing from Bijnor, all three aged 19-20 years, search from morning till night
crime - फोटो : crime

विस्तार

नजीबाबाद क्षेत्र के एक गांव से तीन सहेलियां रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को युवतियों की गुमशुदगी की सोमवार देर शाम सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव महावतपुर बिल्लौच में रहने वाली तीन सहेली युवतियां सोमवार दोपहर गांव से बाहर कहीं गई थीं। कई घंटे तक वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। देर शाम तक तीनों का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को युवतियों के लापता होने की सूचना दी। 
विज्ञापन


सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह ने परिजनों से युवतियों के बारे में जानकारी की। 19-20 वर्ष आयु की युवतियों को तलाशने के लिए पुलिस ने गांव से स्टेशन तक के सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। देर रात तक तीनों का कुछ पता नहीं चल सकता था। गांव में तमाम तरह की चर्चाएं और अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखें...
दूल्हे की मौत: मां कर रही थी दुल्हन का इंतजार, कफन में लिपटकर आया बेटा, चढ़त से ठीक पहले ट्रक ने कुचल दिया    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed