फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Death of the groom: Mother was waiting for the bride, son came wrapped in a shroud, crushed by a truck

दूल्हे की मौत: मां कर रही थी दुल्हन का इंतजार, कफन में लिपटकर आया बेटा, चढ़त से ठीक पहले ट्रक ने कुचल दिया

Mon, 24 Nov 2025 09:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 24 Nov 2025 09:42 PM IST
सार

Baghpat News: बिनौली निवासी फिजियोथेरेपिस्ट सुबोध रोधिया बरात लेकर सरूरपुरकलां जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दुल्हन नेहा का भी रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Death of the groom: Mother was waiting for the bride, son came wrapped in a shroud, crushed by a truck
बेटे का शव देखकर बुरी तरह बिलखती मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिनौली गांव के फिजियोथेरेपिस्ट सुबोध रोधिया और सरूरपुरकलां की नेहा की शादी की खुशियों का माहौल रविवार रात पलभर में मातम में बदल गया। बरात लेकर सरूरपुरकलां गांव आए सुबोध की दुल्हन के स्वागत के लिए घर में तैयारी कर परिवार वाले इंतजार कर रहे थे मगर सोमवार को दूल्हा सुबोध कफन में लिपटकर घर पहुंचा। उसका शव देखते ही घर में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन

 

Death of the groom: Mother was waiting for the bride, son came wrapped in a shroud, crushed by a truck
मां और बहन ने सुबोध को खुशी-खुशी रवाना किया था। - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से पिचौकरा गांव के रहने वाले फिजियोथेरेपिस्ट सुबोध रोधिया का परिवार कई साल से बिनौली में रह रहा था। सुबोध रोधिया की शादी सरूरपुरकलां गांव की नेहा से तीन माह पहले तय हुई थी। रविवार रात दूल्हा सुबोध बैंड बाजे के साथ बरात लेकर सरूरपुरकलां गांव पहुंचा। 
बरात के स्वागत व नाश्ते के बाद चढ़त की तैयारी होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चढ़त शुरू होने से पहले दूल्हे सुबोध की तबीयत खराब हो गई और वह सड़क किनारे खड़े होकर उल्टी करने लगा। तभी बड़ौत की तरफ से आए ट्रक ने सुबोध को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुबोध सड़क पर गिर गया। बराती उसे जिला अस्पताल लेकर जाने लगे मगर उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

सुबोध कुमार दो भाइयों में छोटे थे, उनके पिता भी बिनौली में क्लीनिक चलाते हैं। रविवार को बरात जाने के बाद उनकी मां ईश्वरी, भाभी हर्षिता, बहन उपासना, शालू समेत अन्य महिलाएं घर में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारी कर रही थी। रात में उन्हें दूल्हे सुबोध रोधिया की मौत होने की सूचना मिली तो वहां कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और उनकी मां ईश्वरी बेसुध होकर जमीन पर गिर गई।
 

उधर, दूल्हे को टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। वहीं सोमवार को दिनभर दूल्हे के ट्रक के आगे खुद कूदने की चर्चा भी रही, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
 

ये बोले एसपी
घटना को लेकर किसी की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। इस तरह की चर्चा रही कि दूल्हा ट्रक के आगे कूद गया था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इसमें जिस तरह की तहरीर दी जाएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
- सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed