फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: sahalag market can improve if there is a relax in corona curfew

यूपी : कर्फ्यू में ढील मिले तो सुधरे बाजार का हाल, सहालग से जुड़े व्यापारियों को आदेश का इंतजार, इस माह से है उम्मीद

Sat, 29 May 2021 07:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 May 2021 07:59 PM IST
सार

बिजनौरशादियों में कपड़ों की भी जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। जिले में कपड़ों की दुकान एक महीने से बंद पड़ी हैं। अगर कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलती है तो कपड़ों का कारोबार फिर से पटरी पर आ सकता है।

विज्ञापन
UP: sahalag market can improve if there is a relax in corona curfew
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण को हराने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू में अगले सप्ताह राहत मिलने के आसार हैं। दो महीने से कोरोना संक्रमण की वजह से सहालग से जुड़ा व्यापार पूरी तरह बंद है। कोरोना संक्रमण के केस अब पहले से काफी कम हो गए हैं। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है। इस बार जून व जुलाई में भी शादी के शुभ मुहूर्त हैं। सरकार ने शादियों में अभी केवल 25 मेहमानों के शामिल होने की अनुमति दी है। इसे बढ़ाया जा सकता है। ऐसा होता है तो शादियों में भीड़भाड़ ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन


मतलब खर्च भी ज्यादा होगा और इससे जुड़ा कारोबार फिर से पटरी पर लौट सकता है। धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा के अनुसार जून व जुलाई में भी काफी लोगों ने शादी की तारीख सुझवाई हैं। ये परिवार अब शादी करेंगे।
विज्ञापन


जिले में सौ से ज्यादा बैंक्वेट हॉल
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 100 से अधिक बैंक्वेट हॉल हैं। पिछले दो महीने से बैंक्वेट हॉल में शायद ही कोई शादी हुई है। गांवों में शादी में तो भीड़ आ जाती है, लेकिन बैंक्वेट हॉल सूने पड़े हैं। शादियों में गिनती के मेहमान आने की वजह से लोगों ने घरों में ही शादी समारोह किए। काफी लोगों ने शादी के कार्यक्रम निरस्त भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक्वेट हॉल, वहां सजावट करने वाले और बैंड बाजे वाले सभी खाली बैठे हैं। उन्हें भी कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलने से व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। राज मिलन बैैंक्वेट हॉल के मालिक राहुल सिंह के अनुसार जून व जुलाई के लिए एक भी बुकिंग नहीं है। अगर शादी में 100 मेहमानों के शामिल होने की अनुमति मिले तो ही कुछ बुकिंग आ सकती हैं।

कपड़ा व्यापार को मिल सकती है संजीवनी
शादियों में कपड़ों की भी जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। जिले में कपड़ों की दुकान एक महीने से बंद पड़ी हैं। यहां काम करने वाले लोग भी बेरोजगार बैठे हैं। अगर कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलती है तो कपड़ों का कारोबार फिर से पटरी पर आ सकता है।

शादी का सीजन होने की वजह से कारोबार पर छाई मंदी भी खत्म हो सकती है। कपड़ा व्यापारी अभिषेक अग्रवाल के अनुसार दो महीने से कारोबार ठप है। हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। अब सरकार की ढील की घोषणा पर ही उम्मीद है। सहालग होने की वजह से कारोबार पटरी पर आ सकता है।

सराफा कारोबार को भी है इंतजार
जिले में सोने चांदी के जेवरात की करीब एक हजार दुकान हैं। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर, चूड़ी यहां तक कि बर्तनों का भी कारोबार सबसे ज्यादा सहालग पर ही निर्भर रहता है। इस बार कोरोना कर्फ्यू की वजह से अक्षय तृतीया पर भी सोने चांदी की बिक्री नहीं हुई थी।

अब शादी के सीजन में फिर से बिक्री होने की उम्मीद है। सराफा महेश तागरा के अनुसार अब सहालग से ही कुछ व्यापार होने की उम्मीद है। सहालग के बाद दीपावली पर ही कारोबार का मौका मिलेगा। सरकार को शादी से जुड़ी रियायत बढ़ानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed