{"_id":"690cce03a53dd2de1f066de2","slug":"up-route-diversion-in-bijnor-for-three-days-from-saturday-passengers-should-know-the-traffic-plan-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में शनिवार से तीन दिन तक तक रूट डायवर्जन, यात्री कहीं फंस न जाएं, इसलिए जान लें ट्रैफिक का ये प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में शनिवार से तीन दिन तक तक रूट डायवर्जन, यात्री कहीं फंस न जाएं, इसलिए जान लें ट्रैफिक का ये प्लान
Thu, 06 Nov 2025 10:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:04 PM IST
सार
Bijnor News: शनिवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्ट लागू कर दिया जाएगा। सेंट मेरीज स्कूल के पास रेलवे फाटक की मरम्मत होनी है। तीन दिन तक काम चलेगा, इस दौरान बिजनौर में चक्कर रोड पर रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर की चक्कर रोड पर शनिवार सुबह आठ बजे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। दरअसल तीन दिनों तक रेलवे फाटक की मरम्मत की जानी है। ऐसे में फाटक बंद होने कारण वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ राजीव कुमार शर्मा ने यातायात पुलिस को पत्र जारी किया। जिसमें कहा गया कि आठ नवंबर की सुबह आठ बजे से दस नवंबर की शाम आठ बजे तक मरम्मत के लिए रेल फाटक बंद रखा जाएगा। यह पत्र मिलने के बाद ही यातायात पुलिस ने भी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद पुलिस को भी पत्र भेजा गया है। ताकि मुजफ्फरनगर के मोंटा चौराहे से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन वहीं से डायवर्ट कर दिए जाएं, इनका बिजनौर में प्रवेश ही ना हो।
इसके बाद भी अगर कोई वाहन बिजनौर आ भी जाता है तो उसे सेंट मेरीज चौराहे से नजीबाबाद की ओर भेजा जाएगा। जोकि नजीबाबाद से कोतवाली, नहटौर और नूरपुर होते हुए मुरादाबाद की तरफ जाएगा। वहीं मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहनों को नूरपुर से ही नहटौर की ओर भेजा जाएगा। बिजनौर में नगीना रोड पर चक्कर चौराहे पर बेरिकेडिंग कर दी जाएगी। ताकि कोई वाहन सेंट मेरीज चौराहे की ओर से नहीं जाने पाए।