{"_id":"6a3bd39f330ebbf8fc0c05f4","slug":"up-rakesh-tikait-says-he-is-shocked-by-the-theft-of-offerings-at-the-ram-mandir-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राकेश टिकैत बोले- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना से मैं अचंभित, हिसाब से सरकार; किसानों से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राकेश टिकैत बोले- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना से मैं अचंभित, हिसाब से सरकार; किसानों से की ये मांग
Wed, 24 Jun 2026 06:25 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:25 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि व्यापारी जमीन खरीदने पर लगा हुआ है। किसान अपनी जमीन कतई न बेचे, बल्कि उस पर खेती करे। सरकार की नीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब किसानों को सरकार की नीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़नी पड़ेगी। उन्होंने किसानों से संगठन के प्रति गंभीर होकर एकजुट रहने का आह्वान किया। भाकियू प्रवक्ता बुधवार को जलीलपुर के एक कार्यक्रम से लौटकर क्षेत्र के गांव गदनपुरा में पूर्व प्रधान पवन सिंह गुर्जर द्वारा आयोजित आम खाओ, दूध पियो सम्मेलन में शामिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के विरोध में नई योजनाएं लाकर उनका नुकसान करने पर तुली है। सरकार 50 लाख क्विंटल मक्का बाहर से मंगा रही है, जबकि मक्का की खेती उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लेकर मध्य प्रदेश तक पर्याप्त रूप से हो रही है। सरकार सेब भी बाहर से मंगा रही है, जबकि हमारे देश के कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल आदि राज्यों में सेब का उत्पादन बखूबी हो रहा है। उन्होंने कहा कि सब्जियों में इंजेक्शन लगाकर उत्पादन करने का गलत प्रचार किया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। सरकार की नीयत और नजर किसानों की जमीन पर लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग जमीन खरीद रहा है। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन बेचकर फैक्टरियां नहीं लगने देने की अपील की। उन्होंने मूल्य बेहतर नहीं मिलने पर किसानों से धान की खेती कम करने, कृषि उपजाऊ जमीन को केमिकल के प्रयोग से बचाकर जैविक खाद का प्रयोग करने तथा फसल चक्र के हिसाब से खेती करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
टिकैत ने चिंता जताई कि सरकार ने किसानों का शोषण करने के उद्देश्य से अब उर्वरक की बिक्री पर लिमिट तय कर दी है, जो चिंतनीय है। तंज किया कि वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना ने अचंभित हैं। राम मंदिर में चढ़ावे में मुजफ्फरनगर से भी दान दिया गया है। सरकार तुरंत चोरों को पकड़वाकर चोरी गई रकम का हिसाब दे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, लुधियान सिंह, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह, सतीश कुमार, संगठन प्रदेश प्रभारी अशोक घटान, हुकम सिंह, पवन सिंह गुर्जर, हरिराज सिंह, जितेंद्र सिंह, परवेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे।
ये भी देखें...
Bijnor: फैक्टरी की गर्म राख से झुलसे चार बच्चे, 12 साल के शाद की दर्दनाक मौत, लिवर पर आ गई थी सूजन
ये भी देखें...
Bijnor: फैक्टरी की गर्म राख से झुलसे चार बच्चे, 12 साल के शाद की दर्दनाक मौत, लिवर पर आ गई थी सूजन