फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Police constable consumes poison over family dispute in Bijnor, critical condition

Bijnor: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने पारिवारिक कलह में निगला जहर, हालत गंभीर, मेरठ किया रेफर

Tue, 02 Sep 2025 01:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 02 Sep 2025 01:45 PM IST
सार

बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अमित कुमार ने नजीबाबाद में पारिवारिक विवाद के चलते सलफॉस निगल लिया। हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके से सलफॉस पैकेट और सुसाइड नोट बरामद किया है।

विज्ञापन
UP Police constable consumes poison over family dispute in Bijnor, critical condition
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी अमित कुमार (2021 बैच), निवासी डोमला हसनगढ़, थाना अहमदगढ़ (बुलंदशहर) ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। यह घटना नजीबाबाद स्थित उसके किराये के मकान, सरस्वती विहार कॉलोनी की है।

विज्ञापन

बताया गया कि सिपाही ने मंगलवार को जहर खाया। परिजनों और साथियों ने उसे तुरंत समीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत बिगड़ने पर बिजनौर के निजी अस्पताल और फिर मेरठ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके से सलफॉस का पैकेट और एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह और दीप्ति नाम की एक युवती व उसके परिवार द्वारा प्रताड़ना का जिक्र किया गया है।

सूचना मिलते ही एसपी सहित आला अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed