फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Panchayat 2021: Gram Pradhans have taken over gas cylinders and utensils of school

पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद निवर्तमान प्रधानों ने शुरू किया ये बड़ा खेल, स्कूलों में कैसे बने मिड डे मील

Thu, 11 Mar 2021 06:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Mar 2021 06:34 PM IST
सार

  • कैसे बने मिड डे मील, ग्राम प्रधानों ने रख लिए सिलिंडर और बर्तन
  • कुछ निवर्तमान ग्राम प्रधानों ने स्कूलों को न बर्तन दिए और न ही गैस सिलिंडर, शिक्षक परेशान

विज्ञापन
UP Panchayat 2021: Gram Pradhans have taken over gas cylinders and utensils of school
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रधानों ने प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में खेल करना शुरू कर दिया है। शिक्षकों के आग्रह के बावजूद कुछ ग्राम प्रधान मिड डे मील पकाने के बर्तनों और गैस सिलिंडर व रेगुलेटर देने को तैयार नहीं है। ग्राम प्रधान कह रहे हैं कि वे पंचायतों का गठन होने के बाद प्रस्ताव कर फिर से सरकारी मदद से बर्तन और सिलिंडर आदि खरीद लें। कई शिक्षकों ने बीईओ से शिकायत कर बर्तन और सिलिंडर दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन


शिक्षकों ने कुछ ग्राम प्रधानों पर आरोप लगाया है कि प्रधान उन्हें गैस सिलिंडर और रेगुलेटर नहीं दे रहे हैं। केवल गैस की किताब दी है। उनसे कहा जा रहा है कि वह चोरी की तहरीर देकर फिर से सिलिंडर और मिड डे मील के बर्तन खरीद लें। गैस एजेंसी प्रबंधकों ने कहा है कि वे तब तक गैस नहीं देंगे। जब तक शिक्षकों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट कायम नहीं कराई जाएगी। प्रक्रिया के तहत सिलिंडर नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन


वहीं शिक्षक पुलिस में रिपोर्ट कायम कराने को तैयार नहीं हो रहे हैं। बताया गया कि बिजनौर के धामपुर विकास क्षेत्र में करीब 250 प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल है। अधिकांश स्कूलों में प्रधानों की ओर से शिक्षकों के सामने एक जैसी परेशानी पैदा कर रखी है। शिक्षकों का कहना है कि वह प्रधानों से इस मामले को लेकर झगड़ा करने के पक्ष में नहीं है। हालांकि अभी चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है लेकिन, 24 से 26 मार्च के बीच चुनाव आचार संहिता लगने की संभावना है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को पंचायतों का प्रशासक बना दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खोज-खबर : उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह की पत्नी रह चुकी हैं मिस मेरठ, जानें- उनके बारे में ये बड़ी बातें

उधर, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल सिंह का कहना है कि यह बात सही है कि शिक्षकों द्वारा बीआरसी कार्यालय में शिकायत की जा रही हैं। उनके द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया है। लेकिन अभी तक बीएससी द्वारा इस मामले में दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं। जो आदेश होगा। अमल किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed