फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Pakistani Shahzad Bhatti wanted Bijnor's Asif to carry out blast in Punjab

UP: बिजनौर के आसिफ से पंजाब में धमाका कराना चाहता था पाकिस्तानी शहजाद भट्टी, ऐसे बनाया था दबाव

Wed, 03 Dec 2025 07:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 03 Dec 2025 07:23 PM IST
सार

Bijnor News: मध्य प्रदेश के विकास प्रजापति ने आसिफ को शहजाद भट्टी से इंस्टाग्राम पर जुड़वाया था। भट्टी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए आसिफ पर दबाव बना रहा था। 

विज्ञापन
UP: Pakistani Shahzad Bhatti wanted Bijnor's Asif to carry out blast in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

बिजनौर के गांव मच्छमार के रहने वाले आसिफ से भी पाकिस्तानी शहजाद भट्टी धमाका कराना चाहता था। इसके लिए उसने आसिफ पर जोर भी डाला और धमकियां भी दीं। यह बातें आसिफ ने अपने परिवार वालों से भी कही थीं। आसिफ की गिरफ्तारी के बाद से बिजनौर की खुफिया इकाई भी सक्रिय है।
विज्ञापन

 

25 नवंबर को पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरगुनप्रीत सिंह उर्फ गुरकरणप्रीत (19) निवासी फिरोजपुर पंजाब, विकास प्रजापति उर्फ बेटू (19) निवासी दतिया मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ के आधार पर रविवार को पुलिस ने आसिफ उर्फ आरिश (22) निवासी गांव मच्छमार थाना रेहड़ बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि आसिफ ने विकास को पिस्टल दिया था। पुलिस के अनुसार आसिफ ढाई महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिये भट्टी के संपर्क में आया। भट्टी ने उसे पंजाब में ग्रेनेड फेंकने का निर्देश दिया और उसे तस्वीरें और लोकेशन मैप भेजा। शहजाद भट्टी ने अगले निर्देशों का इंतजार करने को कहा था। 
 
विज्ञापन

उधर, आसिफ के पिता अल्ताफ ने बताया कि आसिफ आठ नवंबर को औरंगाबाद से काशीपुर आ गया था। घर लौटने के बाद से उस पर पंजाब जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। यह भी मेसेज भेजा गया कि पंजाब चले आओ, किराया हम भिजवा देंगे। उधर, 24 नवंबर को आसिफ ने अपना फोन बंद कर लिया। फोन बंद करने के बाद ही अगले दिन पंजाब में हैंड ग्रेनेड फेंका गया।
 

अल्ताफ ने बताया कि आसिफ से लगातार कहा जा रहा था कि अगर बात नहीं मानी तो परिवार को जान से मार देंगे। उधर पुलिस की जांच में सामने आया था कि विकास को 25 हजार रुपये भी भेजे गए थे।
 

नवयुवकों को मोहरा बना रही आईएसआई
दुबई में बैठकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिलाने वाला पाकिस्तानी शहजाद भट्टी आईएसआई से भी जुड़ा है। शहजाद भट्टी अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए भारत के नवयुवकों को मोहरा बना रहा है। क्योंकि इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की उम्र 19-19 साल है और बिजनौर का आसिफ 22 साल का है जोकि पांचवीं तक ही पढ़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed